ad

श्री रामजानकी दरबार प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम भव्य आयोजन होगा



 श्री रामजानकी दरबार प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम भव्य आयोजन होगा

सिवनी मालवा । शहर के मध्य गांधी चौक पर स्थित राम जानकी मंदिर में भव्य आयोजन  23 से 27  तक श्री रामजानकी दरबार प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में भगवान राम और उनकी पत्नी सीता की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी।कार्यक्रम 23 मार्च सोमवार कलश यात्रा प्रातः 9 बजे पंचांग पूजन एवं गृह स्थापना।24 मार्च मंगलवार अग्नि स्थापना, हवन, जलाधिवास 25 मार्च बुधवार अन्ना धिवास, फला धिवास, घृता धिवास, पुष्पा धिवास 26 मार्च  गुरुवार भगवान जी की शोभायात्रा प्रातः 9 बजे से महास्नान- 27 मार्च 2026 शुक्रवार को भव्य रूप से प्राण प्रतिष्ठा प्रातः 9 से 10:30 बजे, पूर्णाहुति प्रातः 11 बजे श्री राम जन्मोत्सव, महाआरती एवं प्रसादी आचार्य पं. मोहन बाबू शास्त्री सेवा निवृत्त धर्माचार्य भारतीय सेना होंगे समिति के सदस्यों ने शहर के सभी श्री राम भक्त एवं नगरवासी भव्य कार्यक्रम में आने की अपील की गई है। 


देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post