युवा मांझी संगठन ने श्रीराम के सखा निषादराज महाराज की जंयती बडी धूम धाम से मनाई
इटारसी । चैत्र शुक्ल पंचमी को मांझी समाज के आराध्य भगवान श्रीराम के परम सखा श्री गुहराज निषादराज महाराज की जंयती संगठन पदाधिकारी व्दारा बडी धूम धाम से पूजा आर्चना कर मनाई गई। युवा मांझी समाज संगठन (युमांस) के अध्यक्ष राकेश रायकवार ने बताया की संगठन व्दारा नौ वे वर्ष में श्री गुहराज निषाद महाराज जी की जंयती का आयोजन वार्ड न.30 हरिपुरा श्री निषादराज प्रांगण में किया गया। जिसमें संगठन के पदाधिकारी के साथ एवं वार्ड के समाजिक बन्धुओ व्दारा भगवान श्री गुहराज निषादराज महाराज कि पूजा आर्चना करके प्रसाद वितरण किया गया। इस कार्यक्रम में संगठन पदाधिकारी रोहित रायकवार, रजत रायकवार, संतू रायकवार,लक्ष्मीनारायण गोयले,पहलाद रायकवार, अजय रायकवार, मोहन रायकवार आदि लोग उपस्थित थे।
.jpg)
