ad

सियाराम महावीर मंदिर से निकाली शोभा यात्रा

 

सियाराम महावीर मंदिर से निकाली शोभा यात्रा 

सिवनी मालवा । सियाराम महावीर मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर 23 मार्च से 27 मार्च तक धार्मिक कार्यक्रम किए जा रहे हैं उसी कार्यक्रम की कड़ी में आज नगर में शोभा यात्रा निकाली गई श्री राम जानकी लक्ष्मण हनुमानजी नगर भ्रमण के लिए निकले शोभा यात्रा बैंड बाजे के साथ गांधी चौक से शुरू होकर राधावल्लभ मंदिर कल्लू चौक देवी मंदिर बड़े मंदिर नर्मदा मंदिर होते हुए सियाराम महावीर मंदिर पहुंची रास्ते में श्रद्धालुओं द्वारा नृत्य किए गए एवं श्री राम के नारो के जयकारे लगाए गए श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखा गया शोभा यात्रा का जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा पुष्प बर्षा कर भव्य स्वागत किया पूरा नगर राममय हो गया शोभायात्रा में हनुमान जी की वेशभूषा में श्रद्धालुओं का मन मोह लिया एवं बाहर से आई मंडली द्वारा डांडिया नृत्य की प्रस्तुति दी गई शोभा यात्रा में हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए । 

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post