सरोकार साझा मंच की बैठक सम्पन्न
इंदौर । सरोकार साझा मंच की मार्च माह की मासिक बैठक महफ़िल रेस्टोरेंट में रश्मि तिवारी और सुषमा चौरे के आतिथ्य में आयोजित हुई।
अतीत की भारतीय महिलाओं के व्यक्तित्व और लोक पर्व :लोकगीत विषयों का प्रारम्भ करते हुए वंदना शर्मा ने आध्यत्मिक क्षेत्र की महिला ऋषिकाओं का उल्लेख करते हुऐ गार्गी की तार्किक ज्ञान की बात साझा कीसंगीता चौहान ने आधुनिक मीरा कही जाने वाली महादेवी वर्मा के संघर्ष और प्रतिभा, जयश्री शर्मा ने महिला कंप्यूटर शकुंतला के ज्ञान,, काजल मजूमदार ने बंगाल की रासमणि देवी,अमिता मराठे ने बॉडी बिल्डर वंदना ठाकुर और महिमा शुक्ला ने भौतिक शास्त्र की पहली शोधकर्ता डॉ बिभा चौधरी और फैशन डिज़ाइनर और समाज सुधारक रुमा देवी के योगदान की चर्चा की।
आशा मुंशी,अर्चना त्रिवेदी, सुरभि शुक्ला, कविता चौहान और माधुरी निगम और निरुपमा त्रिवेदी ने नारी की सौहार्द,गरिमा, संघर्ष, आत्म,स्वाभिमान और सम्मान और ईश्वरीय रूप के भाव व्यक्त करते हुए गीत -कवितायें प्रस्तुत कीं।
लोक पर्व और लोकगीत - कृष्णा जोशी,अर्चना पण्डित, कविता मेहता, करुणा प्रजापति , मृदुला शर्मा और विद्या पाराशर ने मधुर और रोचक लोकगीतो से माहौल को रंगोत्स्व और कृष्णमय बना दिया। प्रतिभा तिवारी ने मनोरंजक गेम के उपहार भेंट किये।
कार्यक्रम के आयोजन में सदस्यों की सक्रिय सहभागिता के लिए आयोजक सुषमा चौरे ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
महिमा शुक्ला
अध्यक्ष
सरोकार साझा मंच, इंदौर
9589024135।
.jpg)
