ad

जल गंगा संवर्धन अभियान के लिए कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना के निर्देशन में सारिका ने किया जागरूकता कार्यक्रम


 

आने वाली पीढ़ियों के लिए जल स्रोतों को बचाना जरूरी है—सारिका

जल गंगा संवर्धन अभियान के लिए कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना के निर्देशन में सारिका ने किया जागरूकता कार्यक्रम

 नर्मदापुरम । अपने आस पास के जल निकायों को प्रदूषण मुक्त रखना और वर्षा जल को संचय करने के उपाय अपनाना आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है l  जीवनदायी जल के स्रोत सिमटते जा रहे हैं, इन्हें बचाना और बढ़ाना जरूरी है l यह बात नेशनल अवार्ड प्राप्त विज्ञान प्रसारक सारिका घारू ने जल गंगा संवर्धन अभियान के लिए आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में कही l नर्मदापुरम कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना एवं जिला पंचायत सीईओ श्री हिमांशु जैन के निर्देशन में जागरूकता कार्यक्रम को विभिन्न जल संरचनाओं तालाबों, डेम, छोटी नदियां के समीप किया जा रहा है l 

सारिका ने बताया कि बढ़ते शहरीकरण से प्राकृतिक जल स्रोत सिमटते जा रहे हैं l बढ़ते तापमान और जलवायु परिवर्तन से भी इनमें कमी आ रही है जल स्रोतों को स्वच्छ रखने की जिम्मेदारी हर नागरिक की भी उतनी है जितनी की शासन की l सामुदायिक भागीदारी बढ़ाने के लिए बच्चों को जल संरक्षण संस्कार दिया जाना जरूरी है  l सारिका ने कहा कि जल प्रत्येक व्यक्ति से जुड़ा विषय है इसलिए इसे बचाने के लिए इस अभियान में सभी की भागीदारी जरूरी है l  कार्यक्रम के अंतर्गत जल महत्व को बताते हुए इसके संरक्षण की शपथ ली गई l

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post