ad

शासकीय कन्या महाविद्यालय का ग्राम दमदम में सात दिवसीय NSS शिविर शुरू, छात्राएं करेंगी समाज सेवा



शासकीय कन्या महाविद्यालय का ग्राम दमदम में सात दिवसीय NSS शिविर शुरू, छात्राएं करेंगी समाज सेवा

​ इटारसी । शासकीय कन्या महाविद्यालय इटारसी की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई द्वारा सात दिवसीय विशेष आवासीय शिविर का भव्य शुभारंभ ग्राम दमदम में किया गया। यह शिविर 12 मार्च से 18 मार्च 2026 तक संचालित होगा, जिसमें छात्राएं ग्रामीण परिवेश में रहकर समाज सेवा और व्यक्तित्व विकास के गुर सीखेंगी।​शिविर का विधिवत शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आर. एस. मेहरा ने छात्राओं के दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते हुए किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि NSS शिविर छात्राओं को किताबी ज्ञान से इतर व्यावहारिक जीवन और सामाजिक जिम्मेदारियों को समझने का एक स्वर्णिम अवसर प्रदान करता है। ​कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ग्राम दमदम के सरपंच श्री अमर सिंह सोलंकी उपस्थित रहे। उनके साथ श्री रविंद्र पटेल, श्री मुकेश पटेल, श्री विकास पटेल, श्री रामस्वरूप चौरे एवं थाना प्रतिनिधि के रूप में श्री गौर साहब, महाविद्यालय की पूर्व कार्यक्रम अधिकारी डॉ.शिखा गुप्ता ने भी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।कार्यक्रम अधिकारी कु. नीतू अहिरवार ने छात्राओं को सेवा भाव और समर्पण के साथ शिविर की गतिविधियों को संपन्न करने का संकल्प दिलाया। ​डॉ. संजय आर्य ने  कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना का मूल मंत्र 'स्वयं से पहले सेवा' है, और यह शिविर केवल श्रमदान नहीं बल्कि राष्ट्र निर्माण की दिशा में आपका पहला और सबसे महत्वपूर्ण कदम है। ​डॉ. शिरीष परसाई ने स्वयंसेवकों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि एक विद्यार्थी के रूप में आपकी वास्तविक सफलता समाज में सकारात्मक जागरूकता लाने और लोगों की समस्याओं को समझने में निहित है।​शिविर की सफलता के लिए उपस्थित अतिथियों और अधिकारियों ने एक स्वर में छात्राओं को सहयोग का आश्वासन देते हुए कहा कि ग्राम दमदम में आयोजित इस सात दिवसीय शिविर के दौरान प्रशासन और ग्राम पंचायत की ओर से छात्राओं को हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा। हमारा संयुक्त प्रयास है कि छात्राएं सुरक्षित वातावरण में ग्रामीण विकास की योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाएँ। हम छात्राओं के इस जज्बे की सराहना करते हैं और विश्वास दिलाते हैं कि अनुशासन और सेवा के इस कार्य में पूरा ग्राम और महाविद्यालय प्रशासन उनके साथ कदम से कदम मिलाकर खड़ा है। छात्राओं ने कार्यक्रम को अति उपयोगी माना 

प्राचार्य

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post