डॉ. ऋचा तिवारी को सर्वश्रेष्ठ शोध प्रबंध पुरस्कार से सम्मानित किया गया
सागर । डॉक्टर हरि सिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय, सागर के रसायन विज्ञान विभाग द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में डॉ. ऋचा तिवारी को उनके शोध प्रबंध के लिए "सर्वश्रेष्ठ शोध प्रबंध" पुरस्कार से सम्मानित किया गया। डॉ. ऋचा तिवारी, पंडित रामेश्वर प्रसाद तिवारी (रम्मू तिवारी) पहलवान बाबा मंदिर के संस्थापक की पुत्रवधू तथा महाराज मेडिकल एंड सर्जिकल के संस्थापक रोहित तिवारी की धर्मपत्नी हैं। उनके पिता, रिटायर्ड प्राचार्य तथा अखिल भारतीय साहित्य सृजन मंच के अध्य्क्ष पंडित महेश दत्त त्रिपाठी, तथा भाई ऋग्वेद त्रिपाठी बायो-मेडिकल इंजीनियर (बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज) हैं। वर्तमान में डॉ. ऋचा तिवारी बाबूलाल ताराबाई इंस्टिट्यूट ऑफ फ़ार्मास्युटिकल साइंसेज़ में एसोसिएट प्रोफ़ेसर के रूप में कार्यरत हैं। विभागाध्यक्ष प्रो. विजय वर्मा और संयोजक प्रो. राकेश दास की उपस्थिति में देश-विदेश के वैज्ञानिकों के समक्ष उन्हें प्रमाणपत्र प्रदान किया गया। इस उपलब्धि पर उनकी मार्गदर्शिका प्रो. अश्मिता गजभिए तथा बीटीआईपीएस के संस्थापक-प्राचार्य डॉ. अशोक कुमार जैन ने बधाइयाँ दीं। सर्व विप्र ब्राह्मण महासंघ प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव मिश्रा, डॉ. बी.डी. पाठक, पत्रकार पवन शर्मा, पूर्व एल्डरमैन केदार शर्मा सहित कई सामाजिक-सांस्कृतिक हस्तियों ने भी हार्दिक शुभकामनाएँ व्यक्त कीं।
.jpg)
