ad

शासकीय कन्या महाविद्यालय, में जागरूकता कार्यशाला संपन्न, खाद्य सुरक्षा, साइबर सुरक्षा और शिक्षा के अधिकारों पर मंथन


 

शासकीय कन्या महाविद्यालय, में जागरूकता कार्यशाला संपन्न, खाद्य सुरक्षा, साइबर सुरक्षा और शिक्षा के अधिकारों पर मंथन

इटारसी । शासकीय कन्या महाविद्यालय, इटारसी में आज एक अत्यंत महत्वपूर्ण 'जागरूकता कार्यशाला' का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का मुख्य केंद्र बिंदु—'शुद्ध के लिए युद्ध', 'साइबर फ्रॉड से बचाव' और 'शिक्षा का अधिकार' जैसे समसामयिक विषय रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन और वंदना के साथ हुआ । महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आर.एस. मेहरा ने विषय का प्रवर्तन करते हुए कहा कि वर्तमान दौर में डिजिटल और भौतिक सुरक्षा के प्रति सजग रहना हर नागरिक का कर्तव्य है। उन्होंने छात्राओं का आह्वान करते हुए कहा कि मिलावटखोरी के विरुद्ध आवाज उठाना, डिजिटल लेन-देन में सावधानी बरतना और शिक्षा के प्रति जागरूकता ही एक सशक्त समाज की नींव है।​ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित 'ऑल इंडिया कंज्यूमर प्रोटेक्शन ऑर्गेनाइजेशन' के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री हरिशंकर शुक्ला ने कहा कि उपभोक्ता अधिकारों को समझना केवल कानूनी आवश्यकता नहीं, बल्कि हमारे दैनिक जीवन की सुरक्षा का कवच है। उन्होंने अपने संबोधन में भारत में उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम के प्रावधानों पर प्रकाश डालते हुए कई सत्य घटनाओं का उल्लेख किया। उन्होंने छात्राओं को समझाया कि एक जागरूक समाज वही है, जहाँ प्रत्येक नागरिक अपने अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति सतर्क हो। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष श्री संदीप सूरी ने छात्राओं के विभिन्न जिज्ञासाओं और प्रश्नों का समाधान किया। संभागीय अध्यक्ष श्री दीपक कुमार बनोरिया ने कहा कि मिलावटी खाद्य पदार्थों की पहचान करना और डिजिटल युग में साइबर फ्रॉड से बचना आज के समय की सबसे बड़ी चुनौती है। उन्होंने व्यावहारिक तरीके से बताया कि कैसे हम अपनी मेहनत की कमाई और स्वास्थ्य को सुरक्षित रख सकते हैं। कार्यक्रम के संचालक डॉ. शिरीष परसाई ने समापन वक्तव्य में कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को समाज के प्रति जिम्मेदार बनाने में अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने सभी उपस्थित छात्राओं से अपील की कि वे यहाँ से सीखी गई बातों को अपने परिवार और पड़ोस तक पहुँचाएं ताकि एक जागरूक और सुरक्षित समाज का निर्माण हो सके।

​इस अवसर पर  संगठन के पदाधिकारी श्रीमती आशा सोनी, श्री मनोज शर्मा, श्री राम नारायण पटेल, श्री अजय अग्रवाल, श्री अजय चौधरी श्री दीपक मनवारे, श्री राजू अग्रवाल, श्री ठाकुरदास महंत,  महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकगण और बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रहित में एक सजग प्रहरी बनने के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।


प्राचार्य


देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post