संपर्क क्रांति परिवार द्वारा राष्ट्र शिरोमणि सम्मान से सम्मानित डॉ भावना शुक्ल
नई दिल्ली । भारत के प्रखर राष्ट्रवादी साहित्यिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक संगठन संपर्क क्रांति परिवार द्वारा लाजपत भवन ऑडिटोरियम, लाजपत नगर, नई दिल्ली में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर देश भर से विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली नारी शक्तियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण के रूप में वरिष्ठ साहित्यकार, प्राध्यापक ,समाज सेविका ,नोएडा निवासी डॉ भावना शुक्ल को उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए "राष्ट्र शक्ति शिरोमणि सम्मान 2026 से अलंकृत किया गया यह सम्मान" उन्हें असम के पूर्व राज्यपाल जगदीश मुखी के कार्यक्रमों द्वारा प्रदान किया गया।डॉ भावना शुक्ल शिक्षा साहित्य और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में अत्यंत प्रेरणादायक कार्य कर रही हैं।
इस गरिमामयी अवसर पर मंच पर संगठन के संस्थापक शिव विनायक शर्मा ,डॉ शशिबाला ,पद्मजा विकास कुमार वैद्य, योगेश कुमार पटेल राजवीर सिंह, मेजर जनरल गोपाल थपलियाल सहित अनेक विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय महासचिव सोमा सर्बजना के नेतृत्व में किया गया तथा संचालन मोनिका जी ने कुशलता पूर्वक किया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने नारी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि समाज के सर्वाधिक विकास में महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। संपर्क क्रांति परिवार विगत वर्षों से नारी सशक्तिकरण सहयोग एवं सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय भूमिका निभाते आ रहा है ।
इस समारोह में न केवल उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया ,बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन और प्रेरणा का संदेश भी प्रसारित किया गया।
.jpg)
