लेफ्टिनेंट आदित्य पहुंचे सदभावना मंच के आमने सामने में, किया सम्मान
खंडवा। जिले के साथ ही प्रदेश के लिए गौरव की बात है कि गरीब और मिडियम परिवार के आदित्य देशपांडे भारतीय आर्मी में अधिकारी लेफ्टिनेंट की पोस्ट पर पहुंचे हैं।सदभावना मंच के निर्मल मंगवानी ने बताया कि इस मौके पर विचार व्यक्त करते हुऎ मंच संस्थापक प्रमोद जैन ने कहा कि यह कार्य अर्जुन व्दारा मछली की आंख में तीर भेदने के समान चुनौती जैसा है। कड़ी तपस्या के बाद आदित्य देशपांडे के लेफ्टिनेंट बनने पर प्रमोद जैन ने बधाई दी। वही इस अवसर पर श्री देशपांडे ने अपने कठिन प्रशिक्षण एवं नियुक्ति का पूरा संघर्ष एवं अनुभवों को सांझा किया। मंच सदस्यों व्दारा शाल श्रीफल एवं मोतियों की माला से उनका स्वागत किया गया। इस दौरान मंच संस्थापक प्रमोद जैन, उपाध्यक्ष पूर्व डीएसपी आनंद तोमर, जगदीशचंद्र चौरे, ओम पिल्ले, कैलाश शर्मा, ललीत चौरे, निर्मल मंगवानी, देवेंद्र जैन, गणेश भावसार, राधेश्याम शाक्य, नारायण फरकले, कमल नागपाल, काईद जौहर, संतोष देशपांडे, अर्जुन बुंदेला, अनुप शर्मा, मुरली कोडवानी, इशान बुंदेला, रूचिका देशपांडे, गोलू वर्मा, तुलसीराम अटुदे, सुभाष मीणा आदि उपस्थित थे।
.jpg)
