ad

डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती पर प्रतिमा स्थापना की मांग को लेकर नपा अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन


 

डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती पर प्रतिमा स्थापना की मांग को लेकर नपा अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन

इटारसी । बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के पावन अवसर पर आज नगर पालिका परिषद इटारसी के सामने नगर कांग्रेस कमेटी द्वारा एक भव्य एवं गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेसजनों, पदाधिकारियों एवं आम नागरिकों की उपस्थिति रही।कार्यक्रम का शुभारंभ बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर किया गया। इसके पश्चात सभी उपस्थितजनों ने बाबा साहब के बताए हुए मार्ग पर चलने एवं उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।कार्यक्रम का संचालन देवी खड़ोतिया द्वारा किया गया, जिन्होंने पूरे कार्यक्रम को सुव्यवस्थित एवं प्रभावशाली ढंग से संचालित किया।इस अवसर पर नगर कांग्रेस अध्यक्ष कन्हैया गोस्वामी ने अपने उद्बोधन में कहा कि बाबा साहब डॉ. अंबेडकर केवल एक व्यक्ति नहीं बल्कि एक विचारधारा हैं, जिन्होंने देश को संविधान देकर समाज के हर वर्ग को समान अधिकार दिलाने का कार्य किया। उन्होंने नगर पालिका एवं प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि इटारसी नगर में शीघ्र ही बाबा साहब की भव्य प्रतिमा स्थापित की जाए, ताकि आने वाली पीढ़ियां उनके विचारों से प्रेरणा ले सकें।जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवाकांत गुड्डन पाण्डेय ने अपने संबोधन में कहा कि बाबा साहब ने अपना पूरा जीवन सामाजिक न्याय, समानता और मानव अधिकारों के लिए समर्पित किया। उनके सिद्धांत आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं, जितने उस समय थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा बाबा साहब के विचारों को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध रही है।पूर्व मंडी अध्यक्ष रमेश बामने ने कहा कि बाबा साहब ने समाज के वंचित एवं पिछड़े वर्गों को मुख्यधारा में लाने का जो कार्य किया, वह अतुलनीय है। हमें उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने की आवश्यकता है।कांग्रेस महासचिव राजकुमार उपाध्याय ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि बाबा साहब का जीवन संघर्ष, त्याग और समर्पण की मिसाल है। उनके विचारों को आत्मसात कर ही एक सशक्त और समतामूलक समाज का निर्माण किया जा सकता है।इस अवसर पर पंकज राठौर, बाबू चौधरी, मोहन झालिया सहित अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार रखते हुए बाबा साहब को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।कार्यक्रम के अंत में नगर कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल द्वारा नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे को बाबा साहब की प्रतिमा स्थापना की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में मांग की गई कि नगर में उपयुक्त स्थान का चयन कर शीघ्र ही बाबा साहब की प्रतिमा स्थापित की जाए।

कार्यक्रम के पश्चात सभी उपस्थितजनों को मिष्ठान वितरण किया गया एवं कार्यक्रम का समापन किया गया।इस अवसर पर ज़िला कांग्रेस अध्यक्ष शिवाकांत पांडेय (गुड्डन)  ,नगर अध्यक्ष कन्हैया गोस्वामी , मोहन झलिया  ,बाबू चौधरी  राजकुमार उपाध्याय , पंकज राठौर  रमेश बामने , देवी खाड़ोतिया, सोनू बकोरिया अर्जुन कुचबंदिया, राम शंकर सोनकर, हरीश अग्रवाल ,अमित परदेसी, बल्ला यादव, चंदू दुबे अतुल तिवारी, राजेंद्र गोस्वामी, पार्षद अमित कापरे ,अभिषेक साहू,अनिल बस्तरबार, ज़िला कांग्रेस प्रवक्ता अनिल रैकवार, मनोज बामने, राहुल दुबे ,डीके मां साहब,मनीष सोनी,नरेंद्र वर्मा,शेख फारूक, ओमप्रकाश शक्ले, पप्पू शक्ले, चंद्रकांत बाहरे, विशाल बडगूजर, मंटू ठाकुर,भारत राजपूत,गोपाल मंसूरे,अजीत कटारे, कन्हैया बामने,भैया लाल शक्ले,मोहित खुराना,विशाल अहिरवार,संजय विंडोले,,नीरज परदेसी, अंजलि कलोसिया पार्षद, शेख जावेद, यासीन खान,उपस्थित रहे।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post