डॉ शकुंतला मिश्रा पुनर्वास विश्वविद्यालय लखनऊ की टीम ने 3-0 से सीरीज जीती
वाराणसी । काशी हिंदू विश्वविद्यालय के एमपी थियेटर में ऑल इंडिया दिव्यांग क्रिकेट एसोसिएशन व्दारा आयोजित दो दिवसीय *दिव्य दृष्टि ट्राफी* अंतर विश्वविद्यालयी ब्लाइंड क्रिकेट टूर्नामेंट में काशी हिंदू विश्वविद्यालय, वाराणसी एवं लखनऊ के डॉ शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय के बीच आज 2 मैच खेला गया।
पहला मैच सुबह खेला गया जिसमें डॉ शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय लखनऊ ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और निर्धारित 10 ओवरों में 208 रन केवल 1 विकेट खोकर बनाए टीम की ओर से विक्रम सेन ने 20 चौके और 2 छक्के की मदद से कुल 108 रनों का तथा अजीत ने 9 चौकों की मदद से 45 रनों का योगदान दिया। काशी हिंदू विश्वविद्यालय को 1 विकेट रन आऊट के रुप में मिला। जवाब में खेलते हुए काशी हिंदू विश्वविद्यालय की टीम 9 विकेट खोकर 142 रन बना सकी। काशी विश्वविद्यालय की ओर से अंगद ने 11 चौकों व 2 छक्के की मदद से सर्वाधिक 62 रन बनाए। डॉ शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय लखनऊ की ओर से गोलू व सुनील ने 1-1 विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच डॉ शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय के विक्रम सेन को दिया गया।
शाम के दूसरे मैच में काशी हिंदू विश्वविद्यालय की टीम के कप्तान राजन ने टाँस जीतकर पहले बैटिंग करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए काशी हिंदू विश्वविद्यालय की टीम 6 विकेट के नुकसान पर 135 रन बनायी, टीम की ओर से अंगद ने 7 चौकों की मदद से 44 रन तथा अभय ने 3 चौकों की मदद से 42 रनों का योगदान किया। डॉ शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विद्यालय की ओर से अजीत बाबू ने 2 ओवरों में 26 रन खर्च करके 2 विकेट लिए। जवाब में खेलते हुए डॉ शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय में 9वें ओवर में 2 विकेट खोकर कर मैच जीत लिया। टीम की ओर से अजीत बाबू ने 51 रनों का सर्वाधिक योगदान 10 चौकों के मदद से किया उन्होंने एक ओवर के 6 बालों पर लगातार 6 चौके मारकर लोगों को आश्चर्यचकित कर दिया साथ ही उनकी टीम के रानू ने 46 रनों का योगदान दिया जिसमें उन्होंने 4 चौके लगाए। मैन ऑफ द मैच अजीत बाबू को घोषित किया गया। इस तरह से डॉ शकुंतला मिश्रा पुनर्वास विश्वविद्यालय ने दिव्या दृष्टि ट्रॉफी 3-0 से जीत लिया। मैन ऑफ़ द सीरीज डॉ शकुंतला मिश्रा पुनर्वास विश्वविद्यालय लखनऊ के रानू को दिया गया।
श्री अमूल्य उपाध्याय ने मैच की शानदार कमेंट्री प्रस्तुत किया। अंपायरिंग सुबोध राय ने किया।
टूर्नामेंट के समापन कार्यक्रम में ऑल इंडिया दिव्यांग क्रिकेट एसोसिएशन के महामंत्री डॉ संजय चौरसिया ने कहा कि शीघ्र ही कर विश्वविद्यालय के बीच दिव्या दृष्टि क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा। दिव्यांग बंधु डॉ उत्तम ओझा ने कहा कि जल्द ही महिला दिव्यांग खिलाड़ियों का क्रिकेट मैच आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्य रुप से एआईडीसीए की उपाध्यक्ष कमलजीत कौर गिल डॉ तुलसी दास, डॉ डी बी मिश्रा, डॉ मनोज तिवारी, मदन मोहन वर्मा, अतुल राय राकेश पांडेय, महेश, अभय जी,आशुतोष, अंगद एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहें। सभी खिलाड़ियों को मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा विजेता एवं उपविजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान करने के साथ ही साथ उन्हें नगद पुरस्कार प्रदान किया गया।
डॉ मनोज तिवारी
मीडिया प्रभारी
मो.न. 9415997828 व 8090000554
.jpg)
