ब्लड हेल्पलाइन की तत्परता से एनीमिया पीड़ित युवती को मिला जीवनदायी रक्त, गजेन्द्र चौहान ने किया 33वा रक्तदान
नर्मदापुरम । जिला चिकित्सालय में पिपरिया की 21 वर्षीय जसमीता, जो एनीमिया से पीड़ित है, अपनी माता के साथ उपचार हेतु पहुंची थीं। आर्थिक एवं सामाजिक रूप से कमजोर स्थिति के कारण उनकी माता अत्यंत चिंतित थीं।
जैसे ही इस मामले की जानकारी ब्लड हेल्पलाइन मप्र को प्राप्त हुई, टीम ने तत्परता दिखाते हुए तत्काल जिला चिकित्सालय पहुंचकर रक्तदान किया और जरूरतमंद युवती की सहायता की।
हेल्पलाइन के प्रभारी गजेन्द्र चौहान ने इस अवसर पर अपना 33वां रक्तदान किया। उन्होंने बताया कि यह रक्तदान उन्होंने अपनी छोटी भतीजी नव्या चौहान के जन्मदिवस के अवसर पर समर्पित किया है। इस विशेष दिन पर रक्तदान कर उन्होंने खुशी व्यक्त की।
गौरतलब है कि गजेन्द्र चौहान पिछले कई वर्षों से ब्लड हेल्पलाइन के माध्यम से निसहाय एवं जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क रक्त सेवा प्रदान कर रहे हैं।
रक्तदान के दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष आदरणीय श्री लोकेश तिवारी, जिला कार्यालय मंत्री श्री प्रशांत दीक्षित, सह कार्यालय मंत्री श्रीमती वंदना दुबे एवं सोशल मीडिया सहसंयोजक श्री राहुल ठाकुर की गरिमामयी उपस्थिति रही।
.jpg)
