ad

भारतीय शिक्षण का 57वां स्थापना दिवस को कॉलेज ऑफ वोकेशनल स्ट्डीज में उत्सव के रूप में मनाया गया


 

भारतीय शिक्षण का 57वां स्थापना दिवस को कॉलेज ऑफ वोकेशनल स्ट्डीज में उत्सव के रूप में मनाया गया

दिल्ली ।  भारतीय शिक्षण का 57वां स्थापना दिवस को कॉलेज ऑफ वोकेशनल स्ट्डीज में उत्सव के रूप में मनाया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन भारतीय शिक्षण मंडल के दिल्ली प्रांत, दक्षिणी जिला के द्वारा किया गया। इस संगोष्ठी का विषय: 'भारतीय शिक्षा दर्शन' रहा। इस कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती पूजन एवं दीप प्रज्ज्वलन से की गई। इसके पश्चात् ध्येय श्लोक और ध्येय वाक्य से कार्यक्रम को आगे बढ़ाया गया, साथ ही डॉ० हविशा गुप्ता द्वारा कार्यक्रम संचालित किया गया। इस संगोष्ठी में मुख्य अतिथि प्रो. के. सी. सुरेश, मुख्य वक्ता प्रो. अरविन्द कुमार, जवाहरलाल विश्वविद्यालय एवं प्रांत उपाध्यक्ष ने भारतीय एवं पाश्चात्य शिक्षा दर्शन में समता एवं अंतर पर प्रकाश डालते हुए भारतीय शिक्षा दर्शन पर कई महत्त्वपूर्ण बिंदुओं पर प्रकाश डाला गया। भारतीय ज्ञान परंपरा में शिक्षा निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है। साथ ही विवेकानंद, महात्मा गांधी आदि के विचारों को व्यवहारिक जीवन में समाहित करने की प्रेरणा प्रदान की।इस संगोष्ठी की अध्यक्षता प्रो. चंद्रशेखर दुबे द्वारा की गई। डा० अनुराग अग्निहोत्री ने अतिथि गण, शिक्षकों एवं उपस्थित विद्यार्थियों का धन्यवाद ज्ञापन किया और इस अवसर पर प्रांत संगठन मंत्री श्री सचिन मारन एवं महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. शिवकुमार सहदेव का सानिध्य प्राप्त हुआ। कार्यक्रम का समापन कल्याण मंत्र के उद्बोधन से किया गया।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post