5 व 6 अप्रैल को दिव्य दृष्टि ट्राफी अंतर विश्वविद्यालयी ब्लाइंड क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन
वाराणसी । दो दिवसीय अंतर विश्वविद्यालयी ब्लाइंड क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन काशी हिंदू विश्वविद्यालय के एमपी थियेटर ग्राउंड में 5 व 6 अप्रैल को दिव्य दृष्टि ट्राफी अंतर विश्वविद्यालयी ब्लाइंड क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया है। आयोजन के संबंध में जानकारी देते हुए ऑल इंडिया दिव्यांग क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष दिव्यांग बंधु डॉ उत्तम ओझा ने बताया कि यह ट्रॉफी दो विश्वविद्यालय के दृष्टिबाधित छात्रों के बीच में खेली जाएगी जिसमें काशी हिंदू विश्वविद्यालय, वाराणसी एवं लखनऊ के डॉ शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय के छात्र भाग लेंगे। ऑल इंडिया दिव्यांग क्रिकेट एसोसिएशन के महासचिव डॉ संजय चौरसिया ने बताया कि इस टूर्नामेंट में कुल तीन मैच खेले जाएंगे रविवार (5 अप्रैल) के दिन एक मैच तथा शेष दो मैच सोमवार (6 अप्रैल) को आयोजित होंगे। यह पहला अवसर है जब दो विश्वविद्यालय के बीच दृष्टिबाधित क्रिकेट का आयोजन किया जा रहा है उन्होंने आगे बताया कि इस क्रिकेट में अनेक प्रतिष्ठित लोग प्रतिभागी करेंगे इस क्रिकेट मैच का आयोजन दिव्यांगजनों मे जागरूकता एवं उनके सशक्तिकरण के लिए किया जा रहा है इसके लिए राष्ट्रीय दृष्टिबाधित कलाकार अभय शर्मा को संयोजक एवं डॉ मनोज तिवारी को मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है।
डॉ मनोज तिवारी
मीडिया प्रभारी
मो.न. 9415997828 व 8090000554
.jpg)
