ad

श्री पंचवटी सेवा समिति द्वारा श्री हनुमान जन्मोत्सव पर 5अप्रैल तक होंगे विभिन्न धार्मिक आयोजन


 

 श्री पंचवटी सेवा समिति द्वारा श्री हनुमान जन्मोत्सव पर 5अप्रैल तक होंगे विभिन्न धार्मिक आयोजन 

इटारसी । श्री पंचवटी सेवा समिति हनुमान धाम पंचवटी चौराहा गांधीनगर इटारसी द्वारा प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी श्री हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर दिनांक 2 अप्रेल से 5अप्रैल तक विभिन्न धार्मिक आयोजन किये जा रहें है l समिति के सेवादार देवेंद्र पटेल ने बताया कि पंचवटी हनुमान धाम मंदिर समिति की गत दिवस अहम बैठक सम्पन्न हुई जिसमें सर्वसम्मती से निर्णय लिये गये है कि जन्मोत्सव कार्यक्रम दिनांक दो अप्रैल गुरुवार से प्रारम्भ होंगे जिसमें सर्वप्रथम ब्रह्म मुहूर्त में श्री हनुमान लला का महाभिषेक पश्चात विशेष श्रृंगार सुबह पांच बजे से सात बजे तक किया जावेगा इसके बाद विधिविधान से पूजा अर्चना और हवन सात बजे से 9 बजे तक आरती उतारी जायेगी और प्रसाद वितरण होगा l दोपहर साढ़े तीन बजे महिला मंडल द्वारा संगीतमय सुंदरकांड का पाठ साढ़े छः बजे तक किया जावेगा l इसके पश्चात सात बजे हनुमान लला की महा आरती होंगी और आरती पश्चात साढ़े सात बजे से प्रभु इच्छा तक भंडारा के रूप में महा प्रसादी का आयोजन किया जा रहा है l

इसके अतिरिक्त दिनांक चार अप्रेल को अखंड रामचरित्र मानस का पाठ होगा जो पांच अप्रेल को प्रातः दस बजे सम्पन्न होगा और फिर आरती पश्चात् प्रसाद वितरण होगा l पंचवटी चौराहा हनुमान धाम मंदिर सेवा समिति ने सभी भक्तो से हनुमान जन्मोत्सव के सभी धार्मिक कार्यक्रमों में सम्मलित हो कर पुण्य लाभ अर्जित करने का निवेदन किया है l

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post