डॉ. अर्पण जैन वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ़ एक्सीलेन्स द्वारा सम्मानित
इंदौर। हिन्दी भाषा के प्रचार के लिए निरंतर सक्रियता से कार्यरत मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ को वैश्विक संस्था वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ़ एक्सीलेन्स द्वारा शनिवार को होटल शेरेटन ग्रेंड में सम्मानित किया गया। इस मौके पर फ़िल्म अभिनेता कमल घिमिरेय, राजस्थान के लोक गायक मोती खान, समाजसेवी देवराज परमार, अनिल जेठवानी व संजय पंजवानी का आतिथ्य रहा।
डॉ. अर्पण जैन विगत एक दशक से लगातार हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए देश के सर्वाधिक सक्रिय हिन्दी आन्दोलन का संचालन कर रहे हैं और संस्थान के प्रयासों से अब तक 35 लाख से अधिक लोगों ने अपने हस्ताक्षर अन्य भाषा से हिन्दी में परिवर्तित किए हैं।
डॉ. अर्पण जैन कुल 15 पुस्तकों का लेखन कर चुके है और देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में उनका लेखन प्रकाशित होता रहता है।
डॉ. अर्पण जैन के सम्मान पर संस्थान के पदाधिकारियों व अन्य हिन्दी योद्धाओं ने बधाई प्रेषित कर अभिवादन किया।
.jpg)
