ad

विधायक और जनपद अध्यक्ष ने फीता काटकर भिलट देव मेले का किया शुभारंभ


 

विधायक और जनपद अध्यक्ष ने फीता काटकर भिलट देव मेले का किया शुभारंभ

सिवनी मालवा  । मंगलवार को भीलटदेव मेले का शुभारंभ भक्तिभाव एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में किया । विधायक प्रेमशंकर वर्मा और जनपद अध्यक्ष रेणुका मृगेंद्र सिंह मंडलोई ने फीता काट कर मेले का शुभारंभ किया । पूजन-अर्चन कर लोक देवता भगवान भीलटदेव के श्रीचरणों में नमन करते हुए क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति, खुशहाली एवं उन्नति की कामना की । मेले में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को संबोधित करते हुए विधायक प्रेमशंकर वर्मा ने कहा कि - भीलटदेव मेला हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का जीवंत प्रतीक है, जहाँ आस्था, परंपरा और लोक जीवन की रंग-बिरंगी छटा एक साथ देखने को मिलती है। यह मेला न केवल जिले का बल्कि पूरे संभाग का सबसे अच्छा मेला लगे ये हमे आप सभी को ध्यान रखना चाहिए । इस अवसर पर विधायक प्रेमशंकर वर्मा , जनपद अध्यक्ष रेणुका मृगेंद्र सिंह मंडलोई , भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संतोष पारीख ,भाजपा नेता शंभू सिंह भाटी ,पूर्व जिला महामंत्री रघुवीर राजपूत, विधानसभा संयोजक विरु मिश्रा , जनपद उपाध्यक्ष राम रघुवंशी , भाजपा नेता अरविंद सोहरोत, जनपद सीईओ श्रुति चौधरी, जनपद सदस्य राधा हंस बड़कुर, शेर सिंह दरबार , अनिरुद्ध यदुवंशी , हरिओम किर , मंडल अध्यक्ष सुनील गौर सहित कई लोग मौजूद रहें ।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post