ad

संगठन ने स्टेट बैंक की ग्राहक सुविधा व्यवस्था में सुधार नहीं होने पर स्मरण पत्र सौंपा


 

संगठन ने स्टेट बैंक की ग्राहक सुविधा व्यवस्था में सुधार नहीं होने पर स्मरण पत्र सौंपा

इटारसी । शिक्षक कल्याण संगठन ने  विगत 11 नवंबर 25 को सौंपे गए अपने ज्ञापन में बैंक में व्याप्त अव्यवस्था के बिंदुओं पर सुधार नहीं किए जाने पर  भारतीय स्टेट बैंक प्रबंधक के नाम का स्मरण पत्र बैंक के लेखपाल विभा गौर को सौंपा।

स्मरण पत्र के बिंदुओं की जानकारी देते हुए संगठन के संयोजक राजकुमार दुबे ने बतलाया एटीएम केंद्र के रैम्प एवं सीढ़ियों पर रेलिंग नहीं लगाई गई। प्रत्येक माह की 10 तारीख तक दो कैश काउंटर चालू करने का पालन नहीं हुआ। बैंक में कटे फटे नोटों को बदलने की बंद व्यवस्था बहालनहीं की गई। पासबुक भरने पर तत्काल नई पासबुक बनाकर नहीं दी जा रही है। पासबुक में इंट्री करने वाला लिपिक छोड़ छोड़ कर एंट्री कर रहा है जो समस्या का कारण है। साथ ही संगठन ने मांग रखी की भारतीय स्टेट बैंक द्वारा जारी योनो एप को बैंक प्रबंधन बैंक उपभोक्ताओं के लिए इतना सुरक्षित करें कि साइबर क्राइम करने वाले अपराधी इसका दुरुपयोग नहीं कर पाए एवं बैंक उपभोक्ताओं की बैंक में जमा गाढ़ी पसीने की कमाई को चपत ना लगे।

लेखपाल विभा गौर ने प्रतिनिधि मंडल को आश्वस्त किया कि बैंक प्रबंधक सुजीत कुमार से  चर्चा कर स्मरण पत्र में वर्णित समस्याओं का समाधान शीघ्र करवाएंगे।

प्रतिनिधि मंडल में अखिलेश दुबे,राजकुमार दुबे,रामचरण नामदेव,सुरेश कुमार चिमानिया, सुरेंद्र सिंह तोमर, आनंद दीवान, चंद्रकांत शर्मा, की उपस्थिति रही।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post