संगीतमय श्रीमद भागवत कथा के पूर्व निकली भव्य कलश यात्रा, जयकारों से गूंजायमन हुआ क्षेत्र
खंडवा। कृष्णपुरम फेस नंबर 2 कॉलोनी, डॉ. कपूर डेंटल क्लीनिक अवस्थी चौराहे के पास स्थित श्री नर्मदेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में संगीतमय श्रीमद भागवत कथा के पूर्व क्षेत्र की नन्ही मुन्नी बालिकाओं एवं मातृशक्ति की उपस्थिति में भव्य कलश यात्रा माता चौक स्थित मां भवानी मंदिर से कथा स्थल तक गगन भेदी जयकारों के मध्य निकाली गई। इस दौरान श्रद्धालु जमकर झूमे। यह जानकारी देते हुए समिति के निर्मल मंगवानी ने बताया कि चित्रकूट धाम हिगनघाट श्री स्वामी बालाजी मंदिर के प्रसिद्ध श्री राम कथा मर्मज्ञ कथा व्यास श्रध्देय सुरेश शरण शास्त्री भव्य संगीतमय श्रीमद भागवत कथा का अमृतपान 29 अप्रैल तक दोपहर 2 से शाम 6 बजे तक करा रहें हैं। श्रीमद् भागवत कथा के प्रथम दिन भागवत महात्म्य, कथा का महत्व, और भक्त नारद के प्रसंग को सुनाया। इसमें नैमिषारण्य तीर्थ में शौनकादिक ऋषियों द्वारा सूत जी से ज्ञान प्राप्ति और कथा श्रवण से हृदय परिवर्तन के महत्व का सुंदर वर्णन किया। यह बताया कि यह कथा सभी दुखों को दूर कर मुक्ति देती है। जीव को अभय बनाती है और अज्ञानता को दूर करती है। अजामिल के जीवन के माध्यम से यह समझाया जाता है कि अंत समय में भगवान का नाम लेने से कैसे उद्धार होता है। यह आयोजन ठाकुर सुरेंद्र सिंह मौर्य परिवार ग्राम जसवाड़ी के सहयोग से आयोजित हो रहा है। ठाकुर उमेश, रामपाल सिंह ने कहा कि बुधवार 29 अप्रैल को कथा की पूर्णाहुति पर प्रसादी का वितरण होगा।
.jpg)
