ad

विश्व स्वास्थ्य दिवस पर आयोजित हुआ नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर


 

विश्व स्वास्थ्य दिवस पर आयोजित हुआ नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर

खंडवा। सभी सुखी हो, सभी निरोगी हो इन्ही भावों के साथ शरीर के विभिन्न अंगों में होने वाले रोगों की समय पर प्राथमिक जांच के माध्यम से पहचान हो सके, इस हेतु विश्व स्वास्थ्य दिवस पर स्टार हेल्थ एंड एलाइड इंश्योरेंस कंपनी व्दारा आनंद नगर स्थित शाखा में एडी हिंदूजा हार्टकेयर हास्पिटल के प्रसिद्ध डॉ. जीएल हिंदूजा, डॉ. अजीत वर्मा (एमएस), डा. सालिम अख्तर (एमबीबीएस) एवं हिंदूजा हास्पिटल के पीआरओ राहुल कजेले, लेब असिस्टेंट दिनेश पटवाले, वार्ड इंचार्ज पवन साकरिया, सिस्टर ज्योति पटेल व्दारा विभिन्न प्रकार की जांचों जैसे रक्तचाप, शुगर, ईसीजी के साथ मुफ्त परामर्श दिया गया, साथ ही लेब टेक्नेशियन नेहा मंगवानी व्दारा बीएमआई मशीन से जांच का विश्लेषण कर परामर्श दिया गया। इस अवसर पर समाजसेवी सोभाग सांड जी की गरिमामय उपस्थिति रही। यह जानकारी देते हुए सीनियर बीमा सलाहकार निर्मल मंगवानी ने बताया कि शिविर का प्रारम्भ अतिथियों ने द्वीप प्रज्ज्वलन कर किया। खंडवा ब्रांच मैनेजर संजय गुप्ता ने उपस्थित अतिथियों का पुष्प गुच्छ से स्वागत कर कार्यक्रम में सहयोग पर आभार प्रकट किया। डॉ. वर्मा ने अपने उदबोधन में कहा कि आज दुनिया में स्वास्थ्य के प्रति लोगों की जागरूकता बढ़ी है और परिवार की आर्थिक स्थितियों को देखते हुए स्वास्थ्य बीमा हर परिवार की जरूरत बन रहीं है। अत : भविष्य की योजनाओं में स्वास्थ्य बीमा भी अनिवार्य है। आपने पेट रोगों की जानकारी देते हुए कहा कि नई-नई बीमारियां और उन से निजात पाने के लिए मेडिकल साइंस ने भी बहुत तरक्की की है। डा. हिंदूजा ने हेल्थी सात्विक भोजन करने तथा फ़ास्ट फ़ूड से दूरी बनाने की बात कही।सूर्यास्त के पूर्व भोजन को स्वास्थ्य के अनुकूल बताया, साथ ही भोजन को हाई फाइबर और लो कैलोरी डाइट प्लान के साथ लेना बताया। उन्होंने नमक का उपयोग भी कम मात्रा में करने की बात कही। वही श्री गुप्ता ने स्टार हेल्थ इंश्योरेंस कम्पनी के माध्यम से ग्राहकों को मिलने वाली सुविधाओ की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि स्टार हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी में मध्यमवर्गीय परिवार की तमाम स्वास्थ्य जरूरतों को पूरा करने के लिए बेहतर विकल्प के साथ अनेक प्लान है। शिविर में  कंपनी के अभिकर्ता साथियों ने भी परिवार सहित उपस्थित होकर जांचों का लाभ लिया। कार्यक्रम के अंत में शाखा खंडवा के शाखा प्रबंधक एवं समस्त स्टाफ द्वारा उपस्थित, अतिथियों एवं लाभार्थियों का आभार प्रकट किया।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post