ad

सद्भावना मंच के आमने-सामने कार्यक्रम में पहुंचे अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता खिलाड़ी


 

सद्भावना मंच के आमने-सामने कार्यक्रम में पहुंचे अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता खिलाड़ी

खंडवा। अंतरराष्ट्रीय खेल दिवस पर माली कुआं स्थित सदभावना मंच कार्यालय पर कुश्ती में अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता कुमारी माधुरी पटेल, मेघना, पारुल, मंच के "आमने-सामने" कार्यक्रम में पहुंचे। यह जानकारी देते हुए मंच प्रवक्ता निर्मल मंगवानी ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय खेल दिवस विकास और शांति के लिए  मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र द्वारा घोषित यह दिन, स्वास्थ्य, शिक्षा, समानता और सामाजिक समावेशन को बढ़ावा देने में खेलों की शक्ति को मान्यता देता है। इस मौके पर कुमारी माधुरी पटेल, चैतन गोहर, ब्लाक कोडिनेटर आशीष जैसवाल, शैख अमिन का मंच सदस्यों व्दारा शाल श्री फल भेटकर सम्मान किया गया। संस्थापक प्रमोद जैन नेे कहा कि मैं यह बात कहते हुए गर्व महसूस कर रहा हूँ कि यह खंडवा नगर के लिए सौभाग्य की बात है कि आज जिले की बेटियां राष्ट्रीय स्तर ही नहीं बल्कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खंडवा जिले का नाम रोशन कर रहीं हैं। इस मौके पर मंच संस्थापक प्रमोद जैन, पूर्व डीएसपी आनंद तोमर, डॉ. जगदीशचंद्र चौरे, एनके दवे, त्रिलोक चौधरी, देवैंद्र जैन, गणेश भावसार, चैतन गोहर, ब्लाक कोडिनेटर आशीष जैसवाल, शैख अमिन, अनूप शर्मा, ओम पिल्ले, निर्मल मंगवानी, डा. एमएम कुरैशी, कमल नागपाल, आकांक्षा सिसोदिया, रवि हिंडोंन, राधेश्याम शाक्य, कैलाश पटेल, सुभाष मीणा आदि सहित बड़ी संख्या में उपस्थित मंच सदस्यों ने इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए अपने प्रश्नों से जिज्ञासा शांत की।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post