भारत विकास परिषद तिलक शाखा की वर्ष 2026 - 27 की नई कार्यकारिणी का दायित्व ग्रहण समारोह सम्पन्न
इंदौर । शपथ विधि आयोजन एक होटल में आयोजित किया गया।अनिल अग्रवाल अध्यक्ष सुभाष वर्मा सचिव एवं महेंद्र गर्ग ने कोषाध्यक्ष पद का दायित्व ग्रहण किया भारत विकास परिषद मध्य भारत दक्षिण प्रांत के महासचिव डॉक्टर शैलेंद्र महोदय खंडवा से शपथ अधिकारी के रूप में विशेष रूप से उपस्थित रहे।कार्यक्रम के अध्यक्ष रीजनल पर्यावरण संयोजक श्री वीरेंद्र जी जैन एवं विशेष अतिथि कैप्टन प्रशांत कुलकर्णी थे। अध्यक्षीय उद्बोधन अनिल अग्रवाल ने दिया,स्वागत प्रदीप जोशी, ओमप्रकाश चौरसिया,रमन चड्ढा और गजेंद्र जैन ने किया
अतिथियों को स्मृति चिन्ह मनोहर बरुआ एवं अरुण मालवे ने दिया। विशेष अतिथि का परिचय अजय कामले ने दिया।निवृत्तिमान सचिव आशीष नागर ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। इस अवसर पर यातायात सुधार संबंधित पोस्टर भी जारी किये गए, नवनियुक्त सचिव सुभाष वर्मा ने आभार प्रदर्शन किया कार्यक्रम का संचालन संचालन वीरेंद्र चौधरी ने किया।
.jpg)
