लकड़या बाबा सिद्धधाम में श्री राम महायज्ञ एवं श्रीमद् भागवत कथा का भव्य शुभारंभ
सागर । श्री सिद्ध धाम लकड़या बाबा वार्ड 2 नगर परिषद कर्रापुर सागर जिला में 17 अप्रैल 2026 से 23 अप्रैल 2026 गुरुवार तक सप्त दिवसीय पंच कुंडीय श्री राम महायज्ञ एवं श्रीमद् भागवत कथा का भव्य शुभारंभ कलश यात्रा से हुआ। कथा व्यास पंडित श्री सुरेश तिवारी जी महाराज एवं यज्ञ आचार्य सहावन वाले पंडित श्री सुरेश शास्त्री महाराज है गौ सेवा समिति अध्यक्ष एवं आयोजक भगवान सिंह ठाकुर दाऊ ने बताया कि प्रथम दिवस गौरी गणेश पूजा, मंडप प्रवेश एवं यजमानो का विधि विधान से वेदपाठी पंडितों ने देवाहन करके पूजा अर्चना कराई। अग्नि मन्थन उपरांत हवन कार्यक्रम वेद मंत्रोच्चार से यज्ञ आचार्य पण्डित सुरेश शास्त्री सावन वाले, पंडित अनुज दास आचार्य पंडित महेश दत्त त्रिपाठी पहरगुआवाले पंडित जी, पंडित अभिषेक पांडे ए पंडित अनुज तिवारी के द्वारा किया जा रहा है मंदिर पुजारी पंडित सोनू पांडे एवं शेखर तिवारी ने बताया कि काशी पीठ से पंडित रघुनंदन जी महाराज महंत करमपुरी बाबा महंत विनोद गिरि राजगिरी बाबा जैसे अनेक संत महात्मा भी यज्ञ में एवं कथा श्रवण हेतु सिद्ध धाम लकड़िया बाबा पधारे हैं यहां सिद्ध धाम लकड़िया बाबा में श्री हनुमान जी की असीम कृपा से तथा 19 वर्षों से पंच कुंडी है श्री राम महायज्ञ एवं श्रीमद् भागवत कथा रसपान हेतु सभी वस्तू समीपस्थ ग्राम करवाना, बरछा, सरेड़ी, चितइ, बेरखेड़ी एवम अन्य ग्रामीणों के द्वारा यज्ञ मंडप की परिक्रमा तथा श्री मद भागवत कथा ज्ञान गंगा यज्ञ का धर्म लाभ लिया जाकर मानव जीवन को सफल बनाने सहयोग किया जा रहा है मुख्य अजमान जय श्री अवधेश उपाध्याय सहित पूर्ण भक्ति भाव से यज्ञ के धार्मिक कार्य में सेवा कर रहे हैं ।
.jpg)
