शिव धाम मंदिर परिसर में प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया
इटारसी । पत्रकार नगर एवं शिक्षक नगर में स्थित भगवान भोलेनाथ मंदिर परिसर में शिव धाम समिति द्वारा धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं । इसी कड़ी में शिव धाम मंदिर परिसर में प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया । बच्चों को गोल्ड मेडल पहनकर एवं शील्ड प्रदान की गई ।
इस अवसर पर समिति के वरिष्ठ सदस्य संजय शर्मा द्वारा अपने उद्बोधन में बच्चों को शुभकामना देते हुए बच्चों को भविष्य में अच्छे नंबर लाने के लिए प्रोत्साहित किया गया इस अवसर पर पत्रकार संजय शर्मा विजय तिवारी किशोर सीरिया राजू अग्रवाल एवं श्रीमती अर्पिता राजपूत वर्षा सीरिया ज्योति शर्मा अर्पिता शर्मा नेहा गौर प्रज्ञा सेठ श्रीमती बाथरी श्रीमती पटेल ललित तिवारी गुड़िया अग्रवाल सुलोचना शर्मा तिरु चौरसिया श्रीमती दरबार सेठ मधु अग्रवाल कुमुद मैडम लीना शर्माएवं अन्य सदस्य उपस्थित थे।
.jpg)
