ad

सारिका घारू के साथ बच्चों ने लिया पृथ्वी बचाने का संकल्प


 

विश्व पृथ्वी दिवस (22 अप्रैल2026 ) पर विशेष 

सारिका घारू के साथ बच्चों ने लिया पृथ्वी बचाने का संकल्प

नर्मदापुरम । विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर भारत सरकार के नेशनल अवार्ड प्राप्त विज्ञान प्रसारक सारिका घारू ने बच्चों के साथ मिलकर विशेष पर्यावरण जागरूकता गतिविधियाँ आयोजित कीं । "हमारी शक्ति, हमारा ग्रह (अवर पॉवर , अवर प्लेनेट ) थीम पर आधारित इस कार्यक्रम में बच्चों को पृथ्वी के संरक्षण और प्लास्टिक प्रदूषण को कम करने का संकल्प दिलाया गया।

कार्यक्रम के दौरान सारिका घारू ने पर्यावरण आधारित गीतों के माध्यम से हरियाली की शक्ति और पृथ्वी को बचाने का संदेश दिया। सारिका घारू ने खगोलीय ज्ञान के माध्यम से बताया कि ब्रह्मांड में केवल पृथ्वी ही जीवन का आधार है और इसकी सुरक्षा हमारा नैतिक कर्तव्य है। सारिका घारू ने बच्चों को बताया कि किस तरह छोटे-छोटे बदलाव—जैसे प्लास्टिक का त्याग, बिजली की बचत और पौधारोपण—पृथ्वी को जलवायु परिवर्तन के संकट से बचा सकते हैं।

सारिका घारू ने इस अवसर पर कहा कि बच्चे आने वाले कल के रक्षक हैं। यदि वे आज से ही पर्यावरण के प्रति जागरूक होंगे, तो हम एक स्वस्थ और हरित भविष्य की नींव रख पाएंगे। 


- सारिका घारू

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post