ad

सरकार शीघ्र करे गेंहूं खरीदी तब तक वसूली पर लगे रोक- भारतीय किसान संघ


 

सरकार शीघ्र करे गेंहूं खरीदी तब तक वसूली पर लगे रोक- भारतीय किसान संघ

इटारसी । भारतीय किसान संघ द्वारा प्रदेशव्यापी ज्ञापन के तारतम्य में आज मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा एवं किसान संबंधी समस्याओं के निराकरण की मांग की है । भारतीय किसान संघ के तहसील प्रचार प्रसार प्रमुख नरेन्द्र गौर नें बताया कि वर्तमान में किसानों को अनेकों समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है जिससे किसान आर्थिक और मानसिक रूप से परेशान है, शासन नें पूर्व में 1 अप्रैल से गेंहूं उपार्जन की तिथि घोषित की थी, इसके बाद 10 अप्रैल कर दी गयी, किसान वर्तमान में मूंग की तैयारियों में लगा है जिसमें पैसों की आवश्यकता है, इसके अलावा बिजली बिल, सोसायटी का कर्ज, शादी ब्याह भी किसान के सर के ऊपर है लेकिन वर्तमान में उपार्जन‌ कार्य नहीं होनें से किसान आर्थिक रूप से कमजोर है, इसलिए सरकार द्वारा शीघ्रता से गेंहूं खरीदी का काम प्रारंभ किया जाए । इसके अलावा भारतीय किसान संघ ग्रीष्मकालीन मूंग को समर्थन मूल्य पर खरीदनें की मांग सरकार से की है । वर्तमान में व्याप्त बिजली संकट बताते हुए किसानों नें कहा कि मूंग सीजन के पहले संपूर्ण तहसील क्षेत्र के झूलते हुए तार, टूटे हुए पोल एवं मेंटनेंस का काम किया जाए, एवं जब तक गेंहुं खरीदी नहीं होती एवं भुगतान नहीं होता तब तक किसानों से बिजली बिलों की वसूली बंद की जावे । इसके अलावा समस्त तहसील के शासकीय गोहे का सीमांकन कार्य किया जाए तथा अतिक्रमण मुक्त किया जाए । सिंचाई हेतु टेल क्षेत्र तक संपूर्ण माइनरों में फुल गेज के साथ पानी दिया जाए ।

पराली जलानें पर किसानों पर एफ आई आर गलत

नरवाई जलानें पर किसानों पर एफ आई आर नहीं करनें की मांग किसानों नें की है भाकिसं के तहसील अध्यक्ष श्यामशरण तिवारी के अनुसार किसी किसान के खेत में अन्य खेत से आग जलते हुए आ गयी, और ऐसे में उक्त किसान पर कार्यवाही हो जो खेत में उपस्थित ही नहीं तो यह गलत है , सरकार को नरवाई प्रबंधन के लिए आवश्यक मशीनें सब्सिडी पर प्रदान करनी चाहिए अगर मशीनें सस्ती और खरीदनें में सुगम हो जाए तो आग लगनें की घटनाएं नहीं होगी । अनेकों बार शार्ट सर्किट से आग लग जाती है तो ऐसे में किसान पर कार्यवाही करना गलत है ।

सरकार शीघ्रता से खरीदी करे, कृषि उपसंचालक का बयान निंदनीय

भारतीय किसान संघ के जिला सहमंत्री रजत दुबे नें बताया कि वर्तमान में किसान गेंहूं एवं चना उत्पादित कर चुका है लेकिन सरकार उपार्जन का कार्य नहीं कर रही है मीडिया में दिए साक्षात्कार में कृषि उपसंचालक नें किसानों को ही दोषी ठहराते हुए अपनी जिम्मेदारी के निर्वहन का पल्ला झाड़ते हुए यह कहा कि किसान अभी मूंग की बोबनी में व्यस्त है इसलिए उसके पास उपार्जन का समय नहीं है, यह बयान गैर जिम्मेदाराना है जबकि किसानों के पास उपार्जन के बाद पैसा आएगा उससे ही आगे के खेती संबंधी काम किसान कर पाएगा ।

बिजली समस्याओ़ को लेकर अधिकारी के साथ बैठक

भारतीय किसान संघ नें बिजली समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर डीजीएम श्री संदीप पाण्डेय के साथ बैठक कर चर्चा की एवं समस्याओं से अवगत कराया,डीजीएम श्री पाण्डेय नें तत्परता से तत्काल संबंधित अधिकारियों को निराकरण हेतु आदेशित किया । बैठक में झूलते तार बदलनें, खराब पोल बदलनें, मूंग के पहले मेंटनेंस कार्य, खराब पड़े ट्रांसफार्मर शीघ्र बदलनें, ओव्हरलोड ट्रांसफार्मर का लोड बढ़ानें, गुर्रा, जमानी, पथरोटा, चांदोन एवं भट्टी सबस्टेशनों से संबंधित समस्याओं, एवं मोटरों पर भार वृद्धि के केस वापस लेनें सहित अन्य मुद्दो़ पर सकारात्मक चर्चा हुई ।

यह रहे उपस्थित

ज्ञापन देते समय भारतीय किसान संघ के संभागीय सदस्य श्रीराम दुबे,जिला सहमंत्री रजत दुबे,तहसील अध्यक्ष श्यामशरण तिवारी,नगर अध्यक्ष अविनेश चौधरी, जिला सदस्य सरदार यादव, मंत्री सुभाष साध, राजेश साध, जगदीश कुशवाहा,प्रवक्ता नरेन्द्र गौर, कमल गालर, हरीश वर्मा, परेश चौधरी, दिलीप चौरे, एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे ।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post