ad

उपसंचालक रविकांत सिंह ने मंडी सचिव प्रशांत पांडे के साथ मंडी प्रांगण का निरिक्षण किया


 

उपसंचालक रविकांत सिंह ने मंडी सचिव प्रशांत पांडे के साथ मंडी प्रांगण का निरिक्षण किया

इटारसी । गेंहूँ और चना की सरकारी खरीदी (उपार्जन ) को लेकर कृषि उपज मंडी इटारसी पहुँचे उपसंचालक रविकांत सिंह ने मंडी सचिव प्रशांत पांडे के साथ मंडी प्रांगण का निरिक्षण किया l

मंडी सचिव प्रशांत पांडे ने जानकारी देते बताया कि कल गुरुवार से मंडी में शासकीय उपार्जन केन्द्रो पर गेंहूँ और चना उपज की खरीदी शुरू हो जायेगी इस हेतु इटारसी मंडी में दो गेंहूँ के लिये तथा एक केंद्र चना उपज के लिये इस तरह कुल तीन शासकीय उपार्जन केंद्र बनाये गये है।

  कृषि उपसंचालक रविकांत सिंह के साथ प्रांगण में तीनो केंद्र पर निरीक्षण कर वहाँ उचित स्थान नवीन शेड  जो सब्जी के लिये मंडी में बनाये गये है अभी तक यहाँ मक्का उपज की खरीदी हुई है वहाँ पेयजल व्यवस्था,प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था,तोल कांटा वारदाना आदि की व्यवस्था देखी । साथ ही पार्किंग व्यवस्था आदि का स्पाट निरिक्षण किया और अधिकारी द्वय ने संबंधितो को उचित निर्देश दिये है । बतादे सरकारी खरीदी केंदो पर खरीदी प्रारम्भ होने को लेकर अभी तक किसानों में सस्पेंस बना हुआ था जो कल गुरुवार 9 अप्रैल से तौल कांटा पूजन के साथ खरीदी शुरू होते ही समाप्त हो जाएगा। मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को किसानों ने सलाट बुकिंग कराई है।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post