ad

चन्दा डांगी पुणे में सम्मानित


 

चन्दा डांगी पुणे में सम्मानित

मंदसौर/पुणे। विगत तीन दशकों से सिंगल यूज़ प्लास्टिक के विरुद्ध अपनी अनवरत लड़ाई लड़ रही "स्पर्श" संस्था की संस्थापिका श्रीमती चन्दा डांगी को चिंचवड़- पुणे स्थित उन्नति फाऊंडेशन द्वारा उनके इस अभियान के समर्थन में आदर्श महिला पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। उन्नति फाऊंडेशन के श्री संजय भिसे ने अपनी संस्था के लिए श्रीमती डांगी से करीब तीन से चार हजार कपड़े की थैलियां देने का आग्रह किया जिससे पुणे में भी उनके इस अभियान का विस्तार हो सके इस अवसर पर श्रीमती डांगी ने उन्नति फाऊंडेशन, और वाचनालय में उपस्थित  सभी सदस्यों को स्वनिर्मित कपड़े की थैलियां भेंटकर सिंगल यूज़ प्लास्टिक से हर सम्भव बचने का आग्रह किया।

      ज्ञातव्य है कि इससे पूर्व भी अपने इस अनूठे अभियान के लिए उन्हें  जैन साहित्य संगम संस्थान, अग्नि शिखा फाऊंडेशन मुम्बई, आर ए सी मीडिया मुम्बई,आर्ट्स, एंड कामर्स कालेज पुणे सहित देश भर की कई संस्थाओं द्वारा सम्मानित किया जा चुका है।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post