ad

बुद्ध पूर्णिमा की पावन संध्या पर राष्ट्रीय सेमिनार एवं सम्मान समारोह संपन्न


 बुद्ध पूर्णिमा की पावन संध्या पर राष्ट्रीय सेमिनार एवं सम्मान समारोह संपन्न

हाथरस । गोपाल किरन समाजसेवी संस्था एवं सेठ फूल चन्द बागला स्नातकोत्तर महाविद्यालय  हाथरस के संयुक्त तत्वावधान में  बैशाख पूर्णिमा (बुद्ध पूर्णिमा)की संध्या एवं एक दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार जिसका विषय राष्ट्रीय शिक्षा नीति: नवाचार चुनौतियां और विकास के अवसर रहा। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के संयुक्त रूप में वाईस चांसलर  प्रो.एन. बी.सिंह राजा महेन्द्र प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी अलीगढ एवं नरेन्द्र सिंह, उपमहानिरीक्षक ITBP दिल्ली ,विशेष अतिथि संजीव वार्ष्णेय रहे। 

कार्यक्रम की शुरुआत भगवान बुद्ध के छविचित्र पर पुष्प अर्पित एवं मोमबत्ती जला कर व संविधान की प्रस्तावना वाचन से की गई । कार्यकम के उद्देश्य को श्रीप्रकाश सिंह निमराजे ने भगवान बुद्ध को नमन करते हुए कहा कि संस्था शिक्षा के साथ विकास की मुद्दों के प्रति सजग होकर अलग-अलग राज्यों में विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक कार्यरत है उन्होंने बताया कि जिस प्रकार बाबा साहब डॉक्टर अंबेडकर ने संविधान के द्वारा सभी को शिक्षा के अधिकार से अवगत कराया बिना भेदभाव के रहना सिखाया इसी प्रकार हमको भी सद्भावना के साथ रहना चाहिए विषय को रेखांकित किया और कहा कि सशक्त समाज के लिए सशक्त समता मूलक समाज की स्थापना के लिए शिक्षा की जरूरत है जिसके लिए विभिन्न स्तर पर प्रयास करने की जरूरत हैं।

इस अवसर पर उपकुलपति अलीगढ ने नई शिक्षा नीति को लेकर कहा कि जहां हम बच्चों को 5+3+3+4 को लेकर शिक्षा से जोड़ रहे हैं, उनकी बुनियादी शिक्षा को मजबूत कर रहे हैं वहीं शिक्षकों को भी बच्चों की बुनियादी शिक्षा को लेकर, उनके सर्वांगीण विकास के लिए हरपल खुद को तैयार करने की जरुरत हैं। गोपाल किरण समाजसेवी संस्था को लेकर उन्होंने कहा कि इस तरह की सामाजिक संस्था शिक्षा को मजबूत बनाने में बहुत महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं जो धन्यवाद की पात्र है।

     DIG नरेंद्र सिंह ने अपने वक्तव्य में कहा कि जहां हम खुद के लिए महनत करते हैं वहीं हम ऐसे बच्चों के लिए भी महनत करें जो पढ़ने में समर्थ नहीं हैं, स्कूल कॉलेज जाने में समर्थ नहीं हैं। उन्होंने कहा कि हम दो चार लख रूपये महीने सरकार से सैलरी के रूप में लेते हैं मगर उसको खुद पर स्तेमाल करते हैं वो मानसिक गुलामी का जीवन जी रहे हैं। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को चाहिए कि अपनी सैलरी से कुछ रूपये ऐसे बच्चों पर भी खर्च करें जो काबिलियत रखते हैं मगर उनको प्लेटफॉर्म नहीं मिल पाता। DIG ने गोपाल किरण समाजसेवी संस्था के अध्यक्ष श्रीप्रकाश निमराजे को लेकर कहा कि इस तरह से आप जगह - जगह शैक्षिक सेमिनार लगा कर बहुत अच्छा कार्य कर रहे हैं। अलीगढ से आये आदरणीय अरुण श्रीवास्तव जो कि  रोड  सेफ्टी विषय को प्राथमिकता में रखने की जरूरत है।  जीवन बहुमूल्य है इसलिए रोड़ पर चलते समय हेलमेट और शीटबेल्ट का प्रयोग अवश्य करें। क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी संजीव वार्ष्णेय ने कहा कि नई शिक्षा नीति बुनियादी शिक्षा के साथ साथ उनके सर्वांगीण विकास हेतु नये नये आयाम स्थापित करती है। कॉलेज के प्राचार्य महावीर सिंह छोंकर ने कहा कि गोपाल किरण समाजसेवी संस्था द्वारा जो शैक्षिक सेमिनार आयोजित की जा रही है यह काबिले तारीफ है और इसी प्रकार से शिक्षा का प्रसार प्रचार होता रहे। श्रीमती रश्मि सिंघल,(आगरा), प्रोफेसर ए.के. जैन, डॉ रविंद्र कुमार, आदि ने भी अपने विचार तकनीकी सत्र में रखें।कॉलेज के ही शिक्षा विभाग के प्रो. लख्मी चन्द्र ने बाबा साहब के लिखे संविधान के कुछ अंश साँझा किए जिसमें मूल अधिकार, हिन्दुकोड बिल एवं अनुच्छेद प्रमुख थे।प्रोफेसर रविन्द्र कुमार राजकीय महाविद्यालय सैया आगरा के द्वारा इस सेमिनार में एक बेहद खूबसूरत मैजिक शो किया जिसमें कॉलेज के छात्रों एवं अध्यापकों ने खूब लुफ्त उठाया।

संस्था के अध्यक्ष श्रीप्रकाश निमराजे, बच्चू सिंह ने दिल्ली से आये हुए DiG ITBP को भगवान बुद्ध की पीतल की मूर्ति से सम्मानित किया एवं जो इस सेमिनार में आये हुए सभी अतिथियों /सहभागीजन का पंचशील पटिका पहनाकर स्वागत किया। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर महावीर सिंह छोंकर को सिंबल ऑफ़ नॉलेज डॉ.बीआर अंबेडकर का सम्मान देकर सम्मानित किया साथ ही रश्मि सिंघल, अरुण श्रीवास्तव, बच्चू सिंह, पूरन सागर (हाथरस) डॉ. रविंद्र कुमार,को  भगवान बुद्ध एवं बाबा साहब के मोमेंटो से सम्मानित करके सभी का धन्यवाद किया।बुद्ध पूर्णिमा की इस संध्या पर DIG नरेंद्र सिंह, वी सी प्रो.एन बी सिंह, संजीव वार्ष्णेय,प्राचार्य महावीर सिंह छोंकर,प्रो. लख्मी चन्द्र, रश्मि,अरुण श्रीवास्तव, संस्था के अध्यक्ष श्रीप्रकाश निमराजे आदि ने वक्तागण के रूप में प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम का सफल संचालन पूरन सागर, राष्ट्रीय कार्यवाह अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय प्रभारी, मानवाधिकार सहायता संघ भारत ने किया।

यह कार्यक्रम श्री आर.जी.सिंह निमराजे की पुण्यतिथि होने पर उनको समर्पित किया और उनको भी नमन किया

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post