आज प्राचीन श्री शनिदेव मंदिर पुरानी इटारसी में शनिदेव जन्मोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया जायेगा
इटारसी। 16 मई शनिवार को न्याय के देवता सूर्यपुत्र शनिदेव महाराज का जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम से प्राचीन शनिदेव मंदिर पुरानी इटारसी में मनाया जायेगा सुबह से श्री शनि मंदिर में पूजा अर्चना शुरू होगा।दोपहर में हवन होगा।इसी के साथ ही शाम 8 बजे से विशाल देवी जागरण एवं भंडारे का आयोजन होगा। जागरण में सुंदर भजनी की प्रस्तुति सुरभि गुप्ता जबलपुर एवं पूनम ब्रह्म सारणी द्वारा दी जायेगी आप सभी भक्तगण अधिक से अधिक संख्या में आकर भगवान शनि देव का आशीर्वाद प्राप्त करे एव प्रसादी ग्रहण करें।
Tags:
समाचार
.jpg)
