श्री राम राष्ट्रीय साहित्य संस्था अयोध्याधाम जनपद मेरठ के तत्वाधान में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में कवियों की कविताओं मे छलका मां का प्यार
तुझसे बड़ा है कौन जगत में महान मां:राष्ट्रीय अध्यक्ष कवि अशोक गोयल"चक्रवर्ती"
पिलखुवा । अयोध्यधाम श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम जनपद मेरठ के तत्वाधान में ऑनलाइन कार्यक्रम मातृ दिवस के उपलक्ष्य में संपन्न हुआ ।
संस्था के संस्थापक श्री अशोक गोयल जी की अध्यक्षता एवं श्री हेमंत सक्सेना जी मुख्य अतिथि तथा श्री योगेश वशिष्ठ जी विशिष्ट अतिथि रहे ।
कार्यक्रम का शुभारंभ श्री दिलीप कुमार शर्मा द्वारा सरस्वती वंदना से हुआ संचालन विधिवत श्रीमती अरुणा पवार एवं श्रीमती राम कुमारी द्वारा किया गया विशेष सान्निध्य प्राप्त हुआ वरिष्ठ कवयित्री बीना गोयल राष्ट्रीय प्रभारी जी का। भिन्न-भिन्न शहरों से अनेकों साहित्यकारों ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत की जिसमें श्री प्रेमचंद जी मेरठ श्री हेमंत सक्सेना श्रीमती सारिका मेहता मेरठ श्रीमती राम कुमारी मेरठ श्रीमती चुन्नी रस्तोगी मेरठ श्रीमती अरुणा पवार मेरठ श्रीमती सुशीला जांगड़ा हरियाणा श्री सुरेश कुमार सुलोदिया हरियाणा श्री योगेश वशिष्ठ अलवर श्रीमती सपना अग्रवाल मुजफ्फरनगर श्री राजीव कुमार मेरठ श्री दिलीप कुमार शर्मा देवास मध्य प्रदेश श्री गुलाब सिंह मेरठ डॉक्टर शेषपाल सिंह आगरा उत्तर प्रदेश श्री रामस्वरूप मयूरेश झारखंड श्री कल्पक कलपश श्रीमती किरण अग्रवाल श्रीमती रीना मित्तल मेरठ श्रीमती कविता मधुर मेरठ आज की गरिमामई उपस्थिति रही कार्यक्रम का विराम श्री अशोक गोयल जी चक्रवर्ती की कविता एवं सभी साहित्यकारों का आभार प्रकटीकरण द्वारा किया गया।
.jpg)
