सद्भावना मंच ने चाचा नेहरू की पुण्यतिथि पर नमन किया
खंडवा।भारत के प्रथम प्रधानमंत्री भारत रत्न जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर सद्भावना मंच कार्यालय में उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया गया।सद्भावना मंच सदस्य कमल नागपाल के अनुसार इस अवसर पर संस्थापक प्रमोद जैन ने कहा कि पंडित नेहरू ने आधुनिक भारत के निर्माण,लोकतंत्र की मजबूती और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।बच्चों के प्रति उनके विशेष स्नेह के कारण उन्हें “चाचा नेहरू” के नाम से भी जाना जाता है।इस स्मरण सभा में सद्भावना मंच के संस्थापक प्रमोद जैन,पूर्व डीएसपी आनंद तोमर,कैलाश शर्मा,गणेश भावसार,अपूर्व शर्मा,राधेश्याम शाक्य,त्रिलोक चौधरी,कमल नागपाल,निर्मल मंगवानी,अर्जुन बुंदेला और सुभाष मीणा आदि ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके विचारों को याद किया।
Tags:
समाचार
.jpg)
