भारत विकास परिषद सृष्टि शाखा द्वारा बाल संस्कार शिविर का समापन हुआ
पिलखवा । भारत विकास परिषद सृष्टि शाखा पिलखवा द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बाल संस्कार शिविर का शुभारंभ 21 में 2026 को किया गया शिविर का कल अनेक प्रतियोगिताएं आयोजित करने के बाद समापन हुआ। भारत विकास परिषद सृष्टि शाखा द्वारा बाल संस्कार शिविर में योग्य प्रशिक्षक एवं प्रशिक्षिकाओं द्वारा लगभग 200 बच्चों को नृत्य, मेहंदी, फ़ायरलेस कुकिंग, मॉकटेल, आर्ट एंड क्राफ्ट, देश भक्ति गीत एवं मंत्रों का प्रशिक्षण दिया गया । सभी बच्चों ने शिविर में मन लगाकर सीखा । कार्यक्रम में सभी प्रतियोगिताओं में बच्चों को प्रथम द्वितीय तृतीय श्रेणी से पारितोषिक देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में संस्था ने सभी बच्चों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का सुंदर संचालन संस्था की मार्गदर्शक बीना गोयल ने किया। कार्यक्रम में संस्था के मार्गदर्शक वरिष्ठ अभियान साहित्यकार अशोक गोयल "चक्रवर्ती"ने सभी बच्चों वह संस्था के पदाधिकारी व प्रशिक्षकों को अपनी काव्यमयी फुवारों से सबको खूब भिगोया। कार्यक्रम में संस्था के सभी सदस्यों का स्वागत संस्था की अध्यक्ष शशि गुप्ता, सचिव हिमानी बंसल, कोषाध्यक्ष श्वेता बंसल, महिला सहभागिता शालू बंसल ने किया।
.jpg)
