ad

सद्भावना मंच ने कर्मवीर बंद करने के विरोध में मुख्यमंत्री को किए ईमेल


 

सद्भावना मंच ने कर्मवीर बंद करने के विरोध में मुख्यमंत्री को किए ईमेल

खंडवा। सदभावना मंच सदस्यों ने खंडवा स्थित माखनलाल चतुर्वेदी कर्मवीर महाविद्यालय को शासन द्वारा बंद किए जाने के विरोध में मुख्यमंत्री मोहन यादव को सामूहिक रूप से ईमेल एवं ट्वीट किये गये। यह जानकारी देते हुए मंच के निर्मल मंगवानी ने बताया कि इस मौके पर मंच संस्थापक प्रमोद जैन ने कहा कि प्रशासन ने कर्मवीर महाविद्यालय भवन को तीन माह में खाली करने के लिए निर्देशित किया है इससे यह स्पष्ट है कि शीघ्र ही महाविद्यालय बंद हो जाएगा, दुर्भाग्य की बात है कि जिस राष्ट्रीय कवि, लेखक, पत्रकार, साहित्य मनीषी दादा माखन ने  पत्रकारिता के माध्यम से अग्रेजों के विरूद्ध जनता को जगाकर देश की आजादी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। ऐसी भारतीय आत्मा की कर्मभूमि में स्थापित महाविद्यालय को बंद कर अनेक कलम के सिपाहियों को निराश किया जा रहा है। जो कि दुर्भाग्यपूर्ण है। पं. माखनलाल चतुर्वेदी ने ही सबसे पहले पत्रकारिता विद्यापीठ (विश्वविद्यालय) का सपना देखा था। इस मौके पर उपस्थित मंच संस्थापक प्रमोद जैन, पूर्व डीएसपी आनंदपाल तोमर, सुरेन्द्र गीते, अनूप शर्मा, त्रिलोक चौधरी, गणेश भावसार, कैलाश शर्मा, डॉ एमएम कुरैशी, कमल नागपाल, राधेश्याम शाक्य, निर्मल मंगवानी, कैलाश शर्मा, सुभाष मीणा, बुंदेला अर्जुन, कैंलाश पटेल आदि मंच सदस्यों ने विरोध जताते हुए मुख्यमंत्री को सामूहिक रूप से ईमेल एवं ट्वीट कर माखनलाल चतुर्वेदी कर्मवीर महाविद्यालय को बंद नहीं किए जाने का अनुरोध किया गया।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post