ad

स्वर्गीय नीलेश कुमार राठी की स्मृति में निशुल्क प्याऊ का शुभारंभ


 

स्वर्गीय नीलेश कुमार राठी की स्मृति में निशुल्क प्याऊ का शुभारंभ

इटारसी। भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान को देखते हुए स्वर्गीय नीलेश कुमार राठी की स्मृति में उनकी पत्नी डॉ. सोनाली राठी द्वारा अपने क्लीनिक के बाहर निशुल्क प्याऊ का शुभारंभ किया गया। इस पहल का उद्देश्य राहगीरों, मरीजों एवं आम नागरिकों को शीतल पेयजल उपलब्ध कराकर मानव सेवा करना है।

डॉ. सोनाली राठी ने बताया कि गर्मी के इस मौसम में लोगों को स्वच्छ एवं ठंडा पानी उपलब्ध कराना सबसे बड़ी सेवा है। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय नीलेश कुमार राठी हमेशा सामाजिक कार्यों और जनसेवा से जुड़े रहे, उनकी स्मृति को जीवंत रखने के लिए यह छोटा सा प्रयास किया गया है।

डॉ. राठी ने कहा कि वे अपने पति की स्मृति में भविष्य में भी विभिन्न सामाजिक गतिविधियों एवं पीड़ित मानव सेवा से जुड़े कार्य करती रहेंगी, ताकि जरूरतमंद लोगों को सहायता मिल सके और समाज में सेवा का भाव मजबूत हो।

प्याऊ शुरू होने से क्षेत्र के लोगों ने राहत महसूस की और इस सेवा कार्य की सराहना की। स्थानीय नागरिकों ने कहा कि भीषण गर्मी में इस तरह की पहल समाज के लिए प्रेरणादायक है।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post