ad

श्री हरे राम संकीर्तन मंडल प्रभात फेरियो का टीला खेड़ी ग्राम में भव्य बार्षिक सम्मेलन एवम शोभायात्रा सम्पन्न


 

श्री हरे राम संकीर्तन मंडल प्रभात फेरियो का टीला खेड़ी ग्राम में भव्य बार्षिक सम्मेलन एवम शोभायात्रा सम्पन्न

टीलाखेड़ी में मंगल भवन हेतु 25 लाख स्वीकृत - प्रदीप लारिया

सागर । "श्री हरे राम संकीर्तन मंडल प्रभात फेरियो का द्वितीय बार्षिक सम्मेलन सागर से 15 किलोमीटर दूर टीला खेड़ी ग्राम में भव्य शोभायात्रा एवम अखण्ड भंडारे का आयोजन समस्त ग्रामवासियो के साथ हुआ। कार्यक्रम का दृश्य सतयुग जैसा प्रतीत हो रहा था गांव के हर मकान को साफ स्वच्छ करके बंधनवार, स्वेच्छा से जनता ने लगाई हर घर के दरवाजे पर दीपक का सजाए गए। प्रभात फेरी मंडल अध्यक्ष सदस्य ने ग्राम भ्रमण कर ढोलक मंजीरा हारमोनियम लेकर हरे राम संकीर्तन एवं भजन गाय। अतिथियों का गांव वासियों ने कहि स्वल्पाहार, ठंडा जल, लस्सी, केला, तरबूज, मीठा, नमकीन खिलाकर पलक पावड़े बिछाकर रोरी तिलक से स्वागत किया। हर घर के बाहर सीताराम राधेश्याम लिखा सुबह से गांव के प्रसिद्ध श्री हनुमान मंदिर प्रांगण में  बड़ा पांडल लगाकर अखंड भंडारा आरंभ हुआ। अनंत बलवंत श्री हनुमन्त लाला की पूजा अर्चना और सत्यनारायण कथा पुजारी सौरव तिवारी ने कराई एवं देर रात तक चले इस समारोह का कुशल संचालन धर्मअधिकारी आचार्य पंडित महेश दत्त त्रिपाठी ने किया। मुख्य अतिथि त्रिदंडी स्वामी भक्ति प्रसाद पंडित ऋषिकेश महाराज राजघाट वालों ने भक्तों की कथा तथा प्रभु नाम की व्यापकता कीर्तन से भगवान की सन्निधि के प्रसंग सुनाए। खडेराभान से आए संत शिरोमणि लाल बाबा एवं कथा व्यास पंडित जुगल किशोर तिवारी ने सनातन धर्म की व्यापकता और प्रत्येक बर्ष ऐसी ही शोभा यात्रा का वचन दिया। अखिल भारतीय साहित्य सृजन मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रसिद्ध साहित्यकार आचार्य पंडित महेष दत्त त्रिपाठी ने कलयुग केबल नाम अधारा बड़े भाग मानुष तन पावा और महर्षि वेदव्यास के श्री भागवत कथा की वाणी सुनाकर संपूर्ण जीवन ईश्वर भक्ति में समर्पित करने टीलाखेड़ी ग्रामबसियो की प्रशंसा की। विधायक प्रदीप लारिया ने सांस्कृतिक राष्ट्रवाद भारत माता की जयकार के साथ प्रभात फेरिया की उत्साह जनक भूमिका से भारत को विश्व गुरु बनाने का जागरण तथा टीला खेड़ी में विधायक निधि से 25 लाख लागत से विशाल मंगल भवन शादी विवाह समारोह हेतू निर्माण की घोषणा करते हुए आचार्य महेश त्रिपाठी एवं ढीला खेड़ी गांव वासियों की प्रशंसा की।

समारोह  में संत महात्मा कलाकार साहित्यकार सहित खदेड़ा सरपंच सरपंच शुभम, पामा खेड़ी  सरपंच राजाराम, चावड़ा सरपंच सुरेंद्र सिंह उपसरपंच नरेंद्र सिंह कमेटी के पहलाद यादव अमित लोधी अभिषेक ठाकुर शंकर पांडा हरे राम राजकुमार सलैया लक्ष्मण सिंह गुलाब सिंह भगत सिंह धर्मेंद्र तिवारी खेजरा बुद्धू गया प्रसाद भवरी जाहर सिंह कंडार काशीराम सिंह माल्थोन नर्मदा कुर्मी राम सिंह गुंजन नन्हे भाई जी जाहर सिंह नन्हे भाई शिवप्रसाद पिपरिया विद्या संदीप पटेरिया भगवान दिन उपाध्याय अभिषेक लोधी संतोष प्यासी राष्ट्रपति सतीश पयासी राष्ट्रपति पुरस्कार अनेक गांव की मंडलियों का टीला खेड़ी गांव वासियों ने दुपट्टा उड़कर राशि देकर स्वागत किया , मंदिर के मंडप में आचार्य पंडित महेश त्रिपाठी व सौरव तिवारी ने ग्राम , भ्रमणकर शुभकामनाएं दी।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post