सभा की बैठक में जल संरक्षण अभियान पर सहमति बनी
इटारसी । सनाढ्य ब्राह्मण सभा इटारसी की मासिक बैठक श्री शंकर मंदिर इंगल चाल के सत्संग सभागार में संपन्न हुई।
बैठक की अध्यक्षता महेश पाराशर ने की ।
इतनी शक्ति हमें देना दाता, प्रेरक गीत के सामूहिक गायन से बैठक आरंभ हुई।
बैठक में सभा के सदस्यों राजेश तिवारी ,सुनील मिश्रा ,एमपी शर्मा ,महेश पाराशर का जन्म दिवस मना कर बधाई देकर सुखद भविष्य की कामना कीगई ।
जून माह में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित करने पर चर्चा हुई, सहमति बनी।
बैठक में जल संरक्षण अभियान चलाने पर भी सहमति बनी। जनगणना कार्यक्रम में जाति में सरनेम बतलाने की जगह ब्राह्मण बतलाने पर सहमति बनी।
बैठक का संचालन राजकुमार दुबे ने किया एवं आभार चंद्रकांत शर्मा ने माना।
बैठक में जयंत कुमार शर्मा,आशुतोष दुबे, जुगल किशोर शर्मा,प्रशांत चौबे विनोद शर्मा, जीपी दीक्षित, राजेश तिवारी, सुनील उपाध्याय, देवेश भारद्वाज,सुनील दत्त मिश्रा आदि की उपस्थिति रही।
.jpg)
