ad

राज्यसभा सांसद एवं विधायक निधि से मिली सौगात, पेयजल के लिए दो टैंकर रवाना और अस्पताल के शॉपिंग परिसर में विकास कार्यों का भूमिपूजन


 

राज्यसभा सांसद एवं विधायक निधि से मिली सौगात, पेयजल के लिए दो टैंकर रवाना और अस्पताल के शॉपिंग परिसर में विकास कार्यों का भूमिपूजन

इटारसी। शहर के विकास और जनसुविधाओं में विस्तार करते हुए आज पूर्व विधानसभा अध्यक्ष व क्षेत्रीय विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा  एवं राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया द्वारा महत्वपूर्ण सौगातों का शुभारंभ  एवं भूमिपूजन किया गया। 

अस्पताल शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का होगा कायाकल्प:

शासकीय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी अस्पताल स्थित शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में विकास कार्यों का श्रीगणेश किया गया। विधायक डॉ शर्मा के प्रयासों से मिली विशेष निधि से 19 लाख रुपये की राशि से यहाँ पेवल ब्लॉक लगाने का कार्य के अलावा बेहतर प्रकाश व्यवस्था  का कार्य किया जाएगा।

विधायक डॉ. शर्मा ने इस अवसर पर विधि-विधान से भूमि पूजन कर कार्य को शीघ्र गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण करने के निर्देश दिए।

पेयजलापूर्ति के लिए मिले दो नए टैंकर:

बढ़ती गर्मी और शहर की पेयजल आवश्यकताओं को देखते हुए राज्यसभा सांसद निधि से नगर पालिका इटारसी को 2 नए पानी के टैंकर प्रदान किए गए। श्रीमती माया नारोलिया और डॉ. सीतासरन शर्मा ने इन टैंकरों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इन टैंकरों के आने से शहर के उन क्षेत्रों में जल संकट से राहत मिलेगी जहाँ पाइपलाइन का विस्तार अभी प्रक्रिया में है। 

इस अवसर पर पीयूष शर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे, मंडल अध्यक्ष राहुल चौरे, मयंक मेहतो, प्रमोद पगारे विशेष रूप से उपस्थित रहे।

साथ ही कार्यक्रम में पार्षद राहुल प्रधान, एल्डरमेन श्रीमती रेखा मालवीय, आशीष कुमार मालवीय, संजीव हूरा, नरेश मेघानी, विधायक प्रतिनिधि भरत वर्मा, अशोक मालवीय, देवेन्द्र पटेल, आशीष अरोरा, ऋषभ चौहान, अनिल गेलानी, हरीश पटेल, अभिनव शर्मा, राजू सिकंदर, गौरव बड़कुर, अवध पांडे, शशांक मालवीय सहित अनेक गणमान्य नागरिक और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post