ad

आभूषण चोरी के मामले का खुलासा करने पर एसपी को किया सम्मानित, जताया आभार


 

आभूषण चोरी के मामले का खुलासा करने पर एसपी को किया सम्मानित, जताया आभार

इटारसी। सराफा बाजार स्थित तुलसी ज्वेलर्स पर हुई चोरी की बड़ी वारदात ने सराफा कारोबारियों की चिंता बढ़ा दी थी। सराफा कारोबारी ने अपनी दुकान में हुई चोरी के मामले की शिकायत सिटी थाने में दर्ज कराई थी। मामला दर्ज होने के बाद 48 घंटे के अंदर ही पुलिस ने चोरी के मामले का खुलासा करते हुए सराफा दुकान पर काम करने वाले कर्मचारी गौरव नामदेव को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास चोरी का पूरा सामान भी जब्त किया गया। इस पूरे मामले में इटारसी पुलिस की महत्वपूर्ण भूमिका रही। सराफा कारोबारी के दुकान में चोरी के मामले का चंद घंटों में खुलासा करने पर इटारसी सराफा एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने नर्मदापुरम जिले के एसपी सांई कृष्णा एस थोटा का एसपी कार्यालय पहुंचकर शॉल श्रीफल भेंटकर आभार जताया। सराफा एसोसिएशन के सदस्यों ने इटारसी एसडीओपी वीरेंद्र मिश्रा, टीआई गौरव बुंदेला के साथ ही पूरी टीम के प्रति भी आभार प्रदर्शित किया। इटारसी सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष यज्ञदत्त गौर ने कहा कि सराफा कारोबारी की दुकान पर उसके ही कर्मचारी ने लाखों रुपए के आभूषण चोरी कर लिए थे। उस पर किसी को भी संदेह नहीं था मगर इटारसी पुलिस ने एसपी नर्मदापुरम के मार्गदर्शन में सक्रियता दिखाते हुए 48 घंटे के अंदर ही आरोपी कर्मचारी गौरव नामदेव को गिरफ्तार कर दिखाया। पुलिस ने अकेले चोर ही नहीं पकड़ा बल्कि चोरी का पूरा सामान भी बरामद किया है इसलिए सराफा एसोसिएशन ने नर्मदापुरम एसपी से मिलकर उनका धन्यवाद ज्ञापित किया और आभार जताया है। इस अवसर पर वरिष्ठ सराफा व्यवसायी श्री सुधीर गोठी,तुलसी ज्वेलर्स के संचालक राकेश अग्रवाल,परम अग्रवाल,राकेश खंडेलवाल एवं यज्ञदत्त गौर उपस्थित रहे।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post

Popular Items