ad

गांधी ग्राउंड इटारसी में हॉकी खिलाड़ियों को वितरित की गई खेल सामग्री


 

गांधी ग्राउंड इटारसी में हॉकी खिलाड़ियों को वितरित की गई खेल सामग्री

इटारसी । मध्यप्रदेश खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा संचालित हॉकी फ़ीडर सेंटर, गांधी ग्राउंड इटारसी में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे खिलाड़ियों को जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी सुश्री उमा पटेल के निर्देशानुसार खेल सामग्री प्रदान की गई।

इस अवसर पर  विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा के मार्गदर्शन में नपा अध्यक्ष पंकज चौरे, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष राहुल चौरे एवं महामंत्री शैलेन्द्र दुबे द्वारा सभी प्रशिक्षणार्थियों को हॉकी किट वितरित की गई।

खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने हेतु कुलभूषण मिश्रा, शेख नियाज खान एवं प्रशिक्षक दीप सिंह ठाकुर भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान 20 बालक एवं 20 बालिकाओं को हॉकी किट प्रदान की गई, जिससे सभी खिलाड़ियों में उत्साह एवं खेल के प्रति नई ऊर्जा देखने को मिली।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post