ad

इंदौर कालिदास राष्ट्रीय ज्योतिष सम्मेलन 2026 के पोस्टर का विमोचन किया गया


 

इंदौर कालिदास राष्ट्रीय ज्योतिष सम्मेलन   2026 के पोस्टर का विमोचन किया गया

इंदौर। ज्योतिष मठ संस्थान भोपाल द्वारा आयोजित ज्योतिष सम्मेलन के पोस्टर का विमोचन विश्व प्रसिद्ध जादूगर  ओपी शर्मा जी द्वारा इंदौर के एक सभागृह में चल रहे जादू शो के दौरान किया गया। ज्योतिष मठ  संस्थान के संचालक एवं ज्योतिष सम्मेलन के संयोजक ज्योतिषाचार्य पंडित विनोद गौतम ने बताया। कि आगामी 11 ,12 जुलाई 2026 ई को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी सभागार नेहरू नगर में दो दिवसीय सप्तम ज्योतिष सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है इसके प्रचार प्रसार एवं पंजीयन संबंधी कार्य प्रारंभ किए जा चुके हैं इसी दिशा में इंदौर में ज्योतिष सम्मेलन के पोस्टर का विमोचन किया गया सम्मेलन में पूरे देश के कोने-कोने से 20 प्रदेशों के 400 विद्वान ज्योतिष विद्या के विशेषज्ञ पधार रहे है  इस बार सम्मेलन बहुत भव्य  तथा सांस्कृतिक   वैदिक स्वरूप में किया जाएगा किया जाएगा तथा भोपाल की स्थानीय जनता को भी बाहर से पधारे ज्योतिष विशेषज्ञों से परामर्श एवं शंका के समाधान का अवसर प्राप्त होगा जिसके लिए 11 तारीख को शाम 5:00 से बजे से 9:00 बजे तक का समय निश्चित किया गया है। यह कार्यक्रम 10  सत्रों में आयोजित किया जाएगा, जिसमें जिसमें ज्योतिष की विलुप्त विधाएं उजागर की जाएगी । एवं ज्योतिष में फैली भ्रांतियां दूर की जाएगी साथ ही शोधार्थी अपने शोध पत्र का वचन भी करेंगे सम्मेलन से संबंधित अतिथि हेतु पत्राचार जारी है मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय श्री मोहन यादव जी को भी कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया है । 

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post