ad

सूत्रधार साहित्यिक संस्था स्थापना दिवस एवं तेलंगाना स्थापना दिवस के अवसर पर छाछ वितरण कार्यक्रम आयोजित


 सूत्रधार साहित्यिक संस्था स्थापना दिवस एवं तेलंगाना स्थापना दिवस के अवसर पर छाछ वितरण कार्यक्रम आयोजित 

हैदराबाद। सूत्रधार साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था, हैदराबाद, भारत की संस्थापिका सरिता सुराणा ने बताया कि संस्था के सप्तम स्थापना दिवस एवं तेलंगाना स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर संस्था द्वारा आर्य कन्या विद्यालय, सुल्तान बाजार के आगे प्राकृतिक वातावरण में घने वृक्ष की छाया तले छाछ वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। 

इस कार्यक्रम में सूत्रधार संस्था की सचिव श्रीमती आर्या झा, संगठन सचिव सुश्री खुशबू सुराणा, कार्यकारिणी समिति सदस्य सुहास भटनागर, अमित झा और के राजन्ना ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति प्रदान की। आर्य कन्या विद्यालय के व्यवस्थापक प्रदीप जाजू एवं एम प्रताप रुद्र, मिलिंद प्रकाशन के संचालक एवं हिन्दी सलाहकार समिति, कोयला मंत्रालय, भारत सरकार के सदस्य, वीणावादिनी साहित्यिक संस्था के अध्यक्ष श्रुतिकांत भारती, सचिव श्रीमती सुधा ठाकुर और श्रीमती पद्मा टंकसाली ने इस कार्यक्रम की व्यवस्था और वितरण में अपना अप्रतिम सहयोग प्रदान किया। इस अवसर पर 900 पैकेट छाछ वितरित की गई। 

सूत्रधार संस्था के 5 उद्देश्यों में से एक समाज सेवा के अन्तर्गत यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। जो बहुत ही उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ।


देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post