ad

मंच का साइबर क्राईम से बचने का जन जागरण कार्यक्रम 25 जून को


 

मंच का साइबर क्राईम से बचने का जन जागरण कार्यक्रम 25 जून को

इटारसी । वरिष्ठ नागरिक मंच इटारसी की मासिक बैठक का आयोजन गोठी धर्मशाला में किया गया। बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष सुशील शर्मा ने की एवं संचालन सचिव सुरेश रघुवंशी ने किया।

 राष्ट्रगान जन गण मन के सामूहिक गायन के साथ बैठक आरंभ हुई।

विश्व योग दिवस पर मंच उपाध्यक्ष सुश्री सीपी ठाकुर ने विचार रख कर कुछ योग क्रियाओं का प्रदर्शन किया। 

मंच सदस्यों सुरेश रघुवंशी, मुरली मनोहर दीक्षित, ताराचंद देवानी, डॉ ज्ञानेंद्र  पांडे, कस्तूरी लाल बबेजा का जन्म दिवस मना कर, मंच की और से उपहार सामग्री भेंट की गई।

वृक्षारोपण, प्रतिभा सम्पन्न बच्चों का सम्मान एवं स्मारिका प्रकाशन पर चर्चा हुई ‌

आयुर्वेद एवं होम्योपैथिक महाविद्यालयों की स्थापना करवाने एवं भवानी प्रसाद मिश्रा ऑडिटोरियम में लिफ्ट लगवाने के लिए ज्ञापन देने ,25 जून को सांय काल 6:00 बजे जय स्तंभ चौक पर साइबर क्राइम से बचने के लिए जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने पर सहमति बनी।

बैठक के अंत में मंच की सदस्या सुश्री बी व्ही नायडू के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

बैठक में सुश्री सी पी ठाकुर,एन पी चिमानिया, डॉ ज्ञानेंद्र पांडेय , डॉ के एस उप्पल,डॉ विनोद सीरिया, डॉ एके शुक्ला, आशा अग्रवाल, सुषमा परमहंस, सुरजीत बबेजा ,ताराचंद देवानी, अशोक सक्सेना, मुरली मनोहर दीक्षित, जीपी दीक्षित ,एन आर अग्रवाल, रामकिशोर चौरे ,सुधीर गोठी, जेपी अग्रवाल ,शिव प्रकाश चौबे, घनश्याम दास मित्तल, शिवनारायण बुधौलिया ,विजय मंडलोई, टी आर चौलकर, कस्तूरी लाल बबेजा ,के के गुप्ता, सुरेंद्र सिंह तोमर, राजकुमार दुबे, सूरत सिंह सोलंकी ,एनआर पढारिया आदि की उपस्थिति रही।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post