ad

मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का आज 3 बजे तक ही है मौका - ब्रांड एंबेसडर सारिका घारू


 

मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का आज  3 बजे तक ही है मौका - ब्रांड एंबेसडर सारिका घारू

नर्मदापुरम । राज्य निर्वाचन आयोग की ब्रांड एंबेसडर सारिका घारू ने जिले  के नागरिकों, विशेषकर युवाओं से बड़ी अपील की है। उन्होंने कहा कि नगरीय निकाय और त्रि-स्तरीय पंचायतों की मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, अशुद्धियाँ ठीक कराने या नाम हटवाने के लिए दावे और आपत्तियां दर्ज करने का आज ( 15 जून 2026)  दोपहर 3:00 बजे तक का  अंतिम अवसर है।

ब्रांड एंबेसडर सारिका ने जोर देकर कहा कि सजग नागरिक ही मजबूत लोकतंत्र की पहचान हैं। यदि आप 1 जनवरी 2026 को 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके हैं, तो तुरंत अपने स्थानीय दावे-आपत्ति केंद्र या बीएलओ से संपर्क कर अपना आवेदन जमा करें। नया नाम जोड़ने के लिए  फॉर्म ईआर-1 , अपात्र या मृतक का नाम हटवाने के लिए   फॉर्म ईआर-2  तथा नाम या पते में सुधार के लिए  फॉर्म ईआर-3 भरें।

राज्‍य निर्वाचन आयोग के आयुक्‍त श्री मनोज श्रीवास्‍तव तथा सचिव श्री दीपक सिंह के निर्देशन पर आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में सारिका घारू  ने युवाओं और महिला मतदाताओं से आगे आने और इस प्रक्रिया में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का आह्वान किया है।

महत्वपूर्ण तिथियां -

दावे आपत्तियां प्राप्त करने की अंतिम तिथि : 15 जून 2026 (दोपहर 3:00 बजे तक)

दावे-आपत्तियों के निराकरण की अंतिम तिथि : 25 जून 2026 तक

अंतिम फोटोयुक्त मतदाता सूची का प्रकाशन : 18 जुलाई 2026

-        

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post