ad

श्रद्धा पूर्वक मनाया गया स्वामी माधवदास उदासी जी का 59 वां जन्मोंत्सव


 

श्रद्धा पूर्वक मनाया गया स्वामी माधवदास उदासी जी का 59 वां जन्मोंत्सव

खंडवा। सिंधी समाजजनों व्दारा सिंधी कॉलोनी स्थित आस्था केंद्र बालकधाम प्रमुख स्वामी माधवदास उदासीन जी का 59 वां जन्मोत्सव बडी श्रृध्दा पूर्वक एवं हर्षाल्लास के साथ मनाया गया। यह जानकारी देते हुए बालकधाम प्रवक्ता निर्मल मंगवानी ने बताया कि जन्मदिन के मौके पर समाज की माता बहनों द्वारा सुखमणि साहब का सामूहिक पाठ आयोजित हुआ। वही 8 बजे से भजन गायक लखन टोपलानी, अशोक मंगवानी, कन्नू साईं आदि व्दारा भजनों गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियों हुई। प्रस्तुतियों पर श्रद्धालु जमकर झूमे। रात्रि 9 बजे शिष्यों, सेवकों एवं समाज के समाज के वरिष्ठजनों की उपस्थिति में एक विशाल केक काटा जा कर स्वामी जी का जन्मोत्सव मनाया गया। उपस्थित श्रद्धालुओं द्वारा बाबा जी को बधाइयां देकर आशीर्वाद प्राप्त किया गया। आरती पश्चात भोजन प्रसादी का वितरण हुआ। इस मौके पर पूज्य सिंधी पंचायत अध्यक्ष मेठाराम पिंजानी, हरीश तलरेजा, मोहन दीवान, मनोहरलाल सबनानी, संजय सबनानी, अजय गेलानी, नारायणदास चावला, महेश चंदवानी, जेठानंद हरचंदानी, निर्मल मंगवानी, ‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌ताराचंद ईश्वर मयूर जेठवानी, जयराम खेमानी, चंदू, राजेश वाधवा, मुकेश चंचलानी, बलराम गिदवानी, प्रमोद चंचलानी, बाबा बोदाराम एकता मंडल सदस्यों आदि सहित बड़ी संख्या में माता बहने एवं बच्चे उपस्थित थे।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post