गिरीश दाड़कर दूसरी बार क्षेत्रीय अध्यक्ष भोपाल के पद पर निर्विरोध निर्वाचित
भोपाल । प्रांतीय स्पोर्ट्स क्लब भोपाल द्वारा जारी विभिन्न क्षेत्रों की निर्वाचन अधिसूचना के अनुसार दिनांक 20.6.2026 को भोपाल में सम्पन्न क्षेत्रीय अध्यक्ष भोपाल के निर्वाचन में श्री गिरीश दाड़कर जी को दूसरी बार क्षेत्रीय अध्यक्ष भोपाल के पद पर निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। श्री गिरीश दाड़कर के निर्वाचन नामांकन पत्र के प्रस्तावक *तो श्री आर०एल० सूर्यवंशी* समर्थक द्वय *1. श्री अखिलेश श्रीवास्तव 2. श्री मुईन उद्दीन कुरेशी* थे, किन्तु भारी संख्या में मोजूद खिलाड़ियों सदस्यों ने हाथों को उठा कर एक साथ केवल एक ही नाम *श्री गीरीश दाड़कर* का ही प्रस्तावित किया भोपाल क्षेत्र के समस्त खिलाड़ियों सदस्यों ने आपसी प्रतिस्पर्धा निर्वाचन में न कर मैदान में करने का संकल्प लिया गया।
रीवा से पधारे हुए निर्वाचन अधिकारी श्री असद खान, सहायक निर्वाचन अधिकारी दीपेंद्र सिंह, पर्यवेक्षक श्री वर्मा श्री सोरभ ने निर्वाचन कार्यक्रम को बहुत सरलता तथा सुचारू रूप से संचालित किया। निर्वाचन में माइक्रो आब्जर्वर के रूप में श्री *प्रवीण शर्मा तथा श्री देव दोनेरिया* भी उपस्थित रहे। निर्वाचन कार्यक्रम को पूर्ण पारदर्शिता तथा सफ़लता पूर्वक रूप से करने पर *निर्वाचनअधिकारी श्री असद खान,उनकी पूरी टीम का स्वागत मनीष मांडलिक , अखिलेश श्रीवास्तव, मुईन उद्दीन कुरेशी, सतीश अग्रवाल,जी के अग्रवाल* ने किया।
.jpg)
