ad

सरोकार साझा मंच: पुस्तकों से पैरोडी तक बौद्धिक मंथन का संगम


 

सरोकार साझा मंच: पुस्तकों से पैरोडी तक बौद्धिक मंथन का संगम

   इंदौर ।  'सरोकार साझा मंच' का मासिक आयोजन   श्रीचोटी वाला रेस्टोरेंट में  संपन्न हुआ। आयोजन की मेजबानी निर्मला बागोरा एवं कविता मेहता ने की।

 आयोजन तीन रोचक विषयों पर केंद्रित रहा:   *मेरी प्रिय पत्रिका/पुस्तक* – जिसमें कृष्णा जोशी ने भगवद गीता, डॉ अर्चना त्रिवेदी ने अमृतलाल नागर की नाच्यो बहुत गौपाल , सुरभि शुक्ला ने आपका बंटी   और , मृदुला शर्मा ने  साहित्यिक पुस्तकों  विचार साझा किए।   रेखा शर्मा ने पारिवारिक जिम्मेदारियों में छुपे आकर्षक व आनंद की‌ व्याख्या की । आरती तिवारी ने भी अपने विचार व्यक्त किये।

सरोकार साझा मंच की अध्यक्ष  महिमा शुक्ला ने देश के सामाजिक और सांस्कृतिक अतीत को समझने के लिए रामधारी सिंह दिनकर की 'संस्कृति के चार अध्याय ' पर विचार साझा किए। साथ में सदस्यों के लिए हर माह किसी एक पुस्तक की समीक्षा -चर्चा और  परस्पर एक्सचेंज लाइब्रेरी शरू करने का विचार रखा। 

करूणा प्रजापति ,डॉ इंदु जैन‌,संगीता चौहान और माधुरी निगम ने बढ़ते बच्चों के साथ सामंजस्य/अपग्रेड होना कितना जरूरी, कितना मुश्किल? पर विचार व्यक्त किए।

इस सत्र में अभिभावकों ने नई पीढ़ी के साथ तालमेल बिठाने की चुनौतियों पर खुलकर चर्चा की।  

गायत्री शर्मा,अंजु मोटवानी, डॉ विद्या पाराशर, रश्मि तिवारी, डॉ वंदना मिश्र ,जयश्री शर्मा ,आशा मुंशी आरती तिवारी ने मालवी में तथा कविता मेहता और महिमा शुक्ला की सास बहू आधारित हास्य-व्यंग्य एवं फिल्मी धुनों पर प्रस्तुत पैरोडी ने सभी को खूब गुदगुदाया।

इस अवसर पर डॉ. वंदना मिश्र 'मोहिनी' के उपन्यास 'केशव 'के कवर पेज का आवरण भी हुआ।

आयोजक निर्मला बागोरा ने बताया कि 'सरोकार साझा मंच' का उद्देश्य महिलाओं को साहित्यिक मंच प्रदान करना है। कविता मेहता ने सभी के सहयोग के प्रति धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि मंच के ऐसे आयोजनों से वैचारिक आदान-प्रदान के साथ-साथ आपसी सामंजस्य  और समझ बढ़ती है। 

________________________

महिमा शुक्ला (-9589024135)

अध्यक्ष 

सरोकार साझा मंच 

इंदौर. (मप्र )



देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post