ad

सेवा भारती ने भगत सिंह नगर में संस्कार केंद्र का किया शुभारंभ


 

सेवा भारती ने भगत सिंह नगर में संस्कार केंद्र का किया शुभारंभ

इटारसी। सेवा भारती, जिला नर्मदापुरम द्वारा 12 जून को इटारसी नगर की सेवा बस्ती भगत सिंह नगर के नाला मोहल्ले में संस्कार केंद्र का शुभारंभ किया गया।  

कार्यक्रम में सेवा भारती जिला अध्यक्ष श्री सतीश सांवरिया, विभाग संघटक श्री शिवप्रताप सिंह, श्री मनोज राय एवं श्री राजेंद्र अग्रवाल ने दीप प्रज्वलित कर केंद्र का उद्घाटन किया।  

जिला अध्यक्ष सतीश सांवरिया ने नर्मदापुरम जिले में सेवा भारती द्वारा संचालित सेवा कार्यों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सेवा भारती का मुख्य उद्देश्य समाज को अनुशासित एवं संस्कारित बनाना है। इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए छोटे बच्चों को पढ़ाई के साथ संस्कारों का विशेष सत्र देना जरूरी है। इसी जरूरत को पूरा करने के लिए सेवा भारती बस्तियों में शिक्षिका दीदियों का चयन कर संस्कार केंद्रों के माध्यम से निरंतर प्रयास कर रही है। संस्कार केंद्र संस्कारों के साथ-साथ बच्चों के जीवन निर्माण का भी कार्य करता है।  

उन्होंने समाज से आह्वान किया कि सेवा भारती के इस प्रयास को सफल बनाने के लिए सभी आगे आएं और सहयोग करें।  

कार्यक्रम में सेवा भारती निरीक्षिका श्रीमती खुशबू भदौरिया एवं संस्कार केंद्र शिक्षिका श्रीमती मोनिका नागा दीदी ने आभार व्यक्त किया।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post