ad

सदभावना मंच का आयोजन : हम पर्यावरण की सुरक्षा एवं संरक्षण का संकल्प लें


 

सदभावना मंच का आयोजन :  हम पर्यावरण की सुरक्षा एवं संरक्षण का संकल्प लें

खंडवा। प्रकृति संरक्षण केवल हमारा दायित्व नहीं, बल्कि हमारे और आने वाले भविष्य के सुरक्षित जीवन की कुंजी है। अपने जीवन की रक्षा के लिए पेड़ लगाकर पर्यावरण की सुरक्षा करें, जब तक है धरती पर हरियाली, तब तक ही खुशहाली संभव है। आइए हम सभी प्रकृति के प्रति अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हुए पर्यावरण की सुरक्षा एवं संरक्षण का संकल्प लें। यह बात सदभावना मंच संस्थापक प्रमोद जैन ने विश्व पर्यावरण दिवस पर मंच कार्यालय में उपस्थित सदस्यों से कही। यह जानकारी देते हुए मंच के निर्मल मंगवानी ने बताया कि इस अवसर पर मंच संस्थापक प्रमोद जैन, पूर्व डीएसपी आनंद तोमर, डॉ. जगदीशचंद्र चौरे, ओम पिल्लै, अनूप शर्मा, त्रिलोक चौधरी, जीडी सराफ, अशोक जैन, गणेश भावसार, निर्मल मंगवानी, योगेश गुजराती, एनके दवे, पं. गोपाल भारद्वाज,  डॉ. एमएम कुरेशी, राधेश्याम शाक्य, सुभाष मीणा, मनीष गुप्ता, कमल नागपाल, कैलाश पटेल आदि सहित बड़ी संख्या में सदस्यों ने पर्यावरण की सुरक्षा एवं संरक्षण का संकल्प लिया। वही अनेक सदस्यों ने प्रकृति एवं वसुंधरा के संरक्षण के संबंध में गीतों की सुंदर मनमोहक प्रस्तुतियां दी।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post